फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nageshwar Mahadev Dham (a sub-Jyotirlinga) has bestowed great blessings upon the town of Babain and its residents: Nayab Saini.

उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम की बाबैन के नागरिकों और नगर पर बड़ी कृपा : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nageshwar Mahadev Dham (a sub-Jyotirlinga) has bestowed great blessings upon the town of Babain and its residents: Nayab Saini.
बाबैन। पवित्र स्थल उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम की बाबैन के नागरिकों और नगर पर बड़ी ही कृपा है। उनकी ही कृपा से दोबारा यह शिवालय पहले से भी भव्य रूप में खड़ा होगा। भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रही है। भगवान शिव ने सृष्टि के कल्याण के लिए अमृत भी ग्रहण किया था। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने युवा, महिला सहित बाबैन के नागरिकों को संतजनों की उपस्थिति में शिवालय के दोबारा निर्माण के लिए श्रमदान व अन्य सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार शाम को उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम पहुंचे थे। उन्होंने उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम का गुंबद गिरने की घटना के बाद निरीक्षण किया और महंत त्रिकाल गिरी, स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संत नटराज गिरी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मंदिर के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिवालय में दिल को झकझोर करने वाली घटना घटित हुई है। इस घटना में संत नटराज गिरी जी महाराज लोक गमन को प्रस्थान हुए हैं, जो परमात्मा के चरणों में विराजमान हुए हैं। ऐसे संत के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए, जो निर्माण के कार्य को अपनी देखरेख में पूरा करवाए और मंदिर निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिवालय इस क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक है। बाबैन सहित आसपास के नागरिकों की यहां बहुत ही आस्था है। इसी आस्था को प्रकट करते हुए सभी नागरिक अपना महत्वपूर्ण योगदान मंदिर के पहले से भव्य रूप दिए जाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संगोर गांव की पंचायत में शिव मंदिर की मरम्मत और सब निर्माण की व्यवस्था के लिए अपना मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनका मंदिर करीब 250 साल पुराना है। इस ऐतिहासिक मंदिर को मौजूदा समय में मरम्मत की जरूरत है, इसके अलावा कीर्तन व भंडारा घर के लिए शेड निर्माण भी करवाया जाना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन जसविंदर जस्सी, चेयरमैन नायब इशरहेड़ी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, सरपंच संजीव गोल्डी, प्रधान जितेंद्र खैरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को पानी की समस्या हल करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने चौक पर नागरिकों से बातचीत की और उनकी मांग पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को पीने के पानी की समस्या को हल करने के निर्देश दिए। इससे पहले आईजीएन कॉलेज में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गांव प्रहलादपुर में पहुंचकर 30 वर्षीय पिंकी की मौत पर शोक व्यक्त किया। पिंकी की चारा काटने समय हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed