फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NAAC team will taste the dishes made from millets

Kurukshetra News: नैक टीम मिलेट्स से बने व्यंजनों का चखेगी स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
NAAC team will taste the dishes made from millets
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम 13 सितंबर को आएगी। विश्वविद्यालय के निरीक्षण के साथ ही टीम गृह विज्ञान विभाग की शोधार्थियों द्वारा बनाए मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद भी चखेगी। इसके लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी इंक्यूबेशन सेंटर (कुटिक) द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय में यह सेंटर 2019 में स्थापित किया गया था, जिसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही कोई भी छात्र-छात्रा अपना नवाचार विचार साझा कर ग्रांट के माध्यम से सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

राइट फूड्स नाम का प्री-इन्क्यूबेशन स्टार्टअप जिसमें गृह विज्ञान विभाग की शोधार्थी मिलेट्स के उपयोग से उत्पाद बना रही हैं। समृद्धि्, अंकिता व महक द्वारा बाजरा, जोवर, रागी, कोदो, कुटकी, कंगनी, स्वांक आदि के प्रयोग से बिस्किट्स, नूडल्स, पास्ता, केक- प्रेमिक्स, पापड़, खाखरा, चकली, लड्डू आदि उत्पाद बनाए गए हैं। इन व्यंजनों का कुवि के कुलपति ने भी स्वाद चखा और शोधार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्पाद नैक टीम को परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

शोधार्थी तैयारियों में जुट गए हैं और तीनों शोधार्थियों ने अलग अलग कार्य करने का निर्णय लिया है । उनका कहना है कि सात उत्पादों में से पांच नैक टीम को परोसे जाएंगे, जिसमें बाजरा लड्डू, कोदो की कूकीज, कंगनी के पापड़, रागी की चकली व ज्वार का खाखरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





बॉक्स
होम साइंस विभाग की शोधार्थी समृद्धि्, महक व अंकिता का कहना है कि यह खुशी का पल है जो कि हमारे द्वारा बनाए गए
मिलेट्स के उत्पाद नैक टीम को भी परोसे जाएंगे। एक साल की गई मेहनत रंग ला रही है। नैक टीम को पांच व्यंजन परोसे जाएंगे, इसके अतिरिक्त दो और उत्पाद हैं और 12 उत्पादों पर काम अभी कर रहे हैं, जल्द ही ये उत्पाद भी सब के बीच होंगे। उनका कहना है कि स्टार्टअप के लिए कुटिक की ओर से 50 हजार रुपये की ग्रांट मिली थी जिसकी बदौलत आज उत्पाद बना पा रहे हैं, आर्थिक सहायता के साथ गाइडेंस भी दी गई कि कितनी मात्रा में कौन सी सामग्री प्रयोग की जाएगी।


बॉक्स
कुटिक का मकसद विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना : प्रो अनुरेखा
कुटिक की कोऑर्डिनेटर प्रो अनुरेखा शर्मा का कहना है कि विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए गौरवमयी पल है कि ये व्यंजन नैक टीम को परोसे जाएंगे। हर कोई इन उत्पादों की सराहना कर रहा है। कुटिक का मकसद विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed