फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NAAC team will see glimpse of Ghoomar dance in Kurukshetra University

Kurukshetra News: नैक टीम देखेगी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में घूमर नृत्य की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
NAAC team will see glimpse of Ghoomar dance in Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् नैक टीम 13 सितंबर को दस्तक देगी। यह टीम विश्वविद्यालय की बारीकियां जानेगी तो वहीं इसके समक्ष युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से हरियाणवी संस्कृति की झलकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। विभागों का निरीक्षण करने के पश्चात शाम के समय यह कार्यक्रम छह बजे के बाद 13 सितंबर को होगा, जिसमें विशेष तौर पर घूमर नृत्य की प्रस्तुति होगी। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अभ्यास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लगातार अलग-अलग विभागों में जाकर परीक्षण किया जा रहा है तो वही 29 अगस्त को भी सेंट्रल फैकल्टी की व्यवस्था को जांचा परखा गया व गहनता से चेक किया गया। प्रशासन दिन-रात ए प्लस प्लस ग्रेड पाने की तैयारी में जुटा हुआ है। नैक टीम पहुंचने में अभी 11 दिन शेष है, जिसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन अब तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। इनमें कोई खामी न रहे इसके लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा खुद निगरानी कर रहे हैं। वहीं अंतिम तैयारी के साथ विश्वविद्यालय की आंतरिक टीमें भी निरीक्षण में जुटी है। जहां भी कोई खामी पाई जा रही है, उसे तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि इस बार ए प्लस-प्लस ग्रेड अवश्य मिले, इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed