{"_id":"6998d353774766bd0f075d2a","slug":"mustard-prices-fall-by-rs-300-farmers-disappointed-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-150447-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरसों के दामों में आई 300 रुपये तक की गिरावट, किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरसों के दामों में आई 300 रुपये तक की गिरावट, किसान मायूस
Sat, 21 Feb 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। सरसों का सीजन शुरू होते ही सरसों के दामों में उछाल आने के बाद पिछले दो दिन से दामों में दो से तीन सौ रुपये की गिरावट आने से किसान मायूस है। किसानों ने सरकार से मांग रखी है कि जल्द से जल्द सरसों की सरकारी खरीद शुरू की जाए ताकि सरसों के दामों में स्थिरता आए।
जानकारी के अनुसार इन दिनों अनाज मंडी में सरसों की प्राइवेट खरीद चल रही है। किसान राजेश, तरसेम, रामरत्न, अनिल, मनदीप आदि ने बताया कि इस वर्ष सरसों का सीजन शुरू होते ही शुरुआत में सरसों के अच्छे दाम मिल रहे थे। आवक बढ़ने के साथ दामों में गिरावट आने से किसानों में निराशा छा गई है। किसानों ने बताया कि सीजन की शुरुआत में पीली सरसों 7000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल तथा काली सरसों 6000 से 6500 रुपये तक बिक रही थीए लेकिन अब दामों में दो से तीन सौ रुपये की गिरावट आ गई है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
व्यापारी बलदेव शर्मा, राजेश कंसल, साहब सिंह, नरेश बंसल आदि ने बताया कि सरसों का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के भावों पर निर्भर करते है। सरसों के सीजन की शुरुआत में सरसों के भावों के काफी उछाल देखने को मिला था। लेकिन पिछले एक दो दिन से बाजार में सरसों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते मंडी में भी सरसों के दामों में गिरावट आई है। संवाद