फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mustard arrivals in the grain market are in full swing, farmers are disappointed due to lack of government procurement.

Kurukshetra News: अनाज मंडी में सरसों की आवक जोरों पर, सरकारी खरीद न होने से किसान मायूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mustard arrivals in the grain market are in full swing, farmers are disappointed due to lack of government procurement.
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में  सरसों के फसल की सफाई करते श्रमिक।  संवाद - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। वीरवार को अनाज मंडी में करीब 700 क्विंटल सरसों बिकवाली के लिए पहुंची लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को अपनी सरसों समर्थन मूल्य करीब 500 रुपये कम दामों में प्राइवेट खरीदारों को बेचने पड़ रही है। इसके कारण किसानों में खासा रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


किसान राजेश कुमार, प्रदीप, विष्णु दत्त शर्मा, रामरत्न आदि ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण इस वर्ष सरसों की फसल समय से पहले पककर तैयार हो चुकी है। अगले सप्ताह मौसम खराब होने के समीकरण चल रहे हैं। ऐसे में किसान अपनी पकी हुई फसल को समेटने पर लगे हुए हैं लेकिन अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों को अपनी सरसों कम दामों पर बेचनी पड़ रही है। इस समय अनाज मंडी में सरसों की फसल 5600 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही है जबकि सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है। इस तरह किसानों को 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई किसान तो सरसों के दाम सही न मिलने के कारण अपनी फसल को घर वापस लेकर जा रहे हैं। किसानों ने सरकार से मांग रखी है कि सरसों की सरकारी खरीद जल्द से जल्द शुरू की जा सके।
विज्ञापन

आदेश होने पर शुरू की जाएगी खरीद : अंकुर

मार्केट कमेटी के सचिव अंकुर ठकराल ने कहा कि सरसों की आवक के लिए आलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। 20 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की संभावना है। विभाग की ओर से सरसों की खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही सरकार के आदेश होंगे, सरसों की खरीद शुरू कर दी जाएगी।

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में  सरसों के फसल की सफाई करते श्रमिक।  संवाद

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में  सरसों के फसल की सफाई करते श्रमिक।  संवाद- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में  सरसों के फसल की सफाई करते श्रमिक।  संवाद

इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में  सरसों के फसल की सफाई करते श्रमिक।  संवाद- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed