फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   muslim people, kurukshetra

जमात की दस्तक, कुरुक्षेत्र के सुरक्षा चक्र पर मंडराया कोरोना का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
muslim people, kurukshetra
तबलीग-ए-जमात में शरीक होकर अपने घर लौटे इन जमातियों में कुरुक्षेत्र के बाबैन, लाडवा, शाहाबाद,इस्माईलाबाद क्षेत्र के करीब 31 लोगों को पिपली रोड स्थित गांव बींट के राधा स्वामी सत्संग डेरे में सैनिटाईज कर क्वारंटीन कर दिया है। जांच के दौरान डीएसपी जितेन्द्र सिंह, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रणबीर सिंह व थाना प्रभारी रमेश चंद के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी ने सभी जामतियों से पूछताछ कर पारिवारिक और घर पहुंचने तक इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें यह भी पता कर रहीं हैं कि इन्होंने अब तक कब, किस दिन और किन साधनों से अपने घरों से दिल्ली, निजामुद्दीन व अहमदाबाद तक आवाजाही की थी। पुलिस,प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मेहनत की बदौलत अभी तक जो स्थिति काफी संतोषजनक दिख रही थी, उसमें जमातियों की आहट से काफी हलचल पैदा हुई है। इन हालात में किसी भी तरह की लापरवाही ना हो इसको लेकर सभी टीमें पूरी शिद्दत से जुटी हैं। बहरहाल सत्संग भवन में आने वाले प्रत्येक वाहन को भी सैनिटाईज किया जा रहा है, ताकि व्यवस्था में शामिल कोई भी वायरस का खतरा न हो। जिन लोगों को क्वारंटीन किया गया है,उनमें कोरोना वायरस संक्रमण है या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।
विज्ञापन

डीसी की प्रतिक्रिया
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवायजरी को ध्यान में रखते हुए सभी को क्वारंटीन किया गया है, लेकिन इनमें किसी प्रभावित होने की जानकारी नहीं मिली है। इनमें से अधिकांश जमाती गुजरात कार्यक्रम में शामिल हुए थे, लेकिन इनमें से ज्यादातर जाते समय दिल्ली निजामुद्दीन पहुंचे थे।
विज्ञापन

इन लोगों को किया गया है क्वारंटीन
गांव उमरी से मेहरदीन, रिजवान, बीर सिंह, मोहम्मद जान, यामीन अली, आरीफ अहमद, बीड पिपली से शादि खान, ईशरगढ से साहिल खान, कसेरला से नवीस मोहम्म्द, तंगौली से नवाजुदीन, दुगारी से महो मद गुलशेर, इकबाल, खेडा से अब्दुल साजिद, लाडवा से शहजाद उर्फ काला, साजिद, मेहरा से रफीक, जलील, गुढा से अमीर खान पुत्र अलीनवाज, अमीर खान पुत्र रूलदा खान, दिलशाद अहमद, मंगत शाह, फतेहगढ झरौली से बंदुखान, कलसाना से सफी, शाहाबाद से असलम व फिरोजखान, पलवल से अनवर, ठोल से शाहाबाद अली, बुहावी से फतेहद्दीन, ताज महो मद शामिल हैं। बाक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद जमात में हिस्सा लेकर लौटे व्यक्ति को क्वारंटीन किया
गांव तंगोली के सरपंच सत्यवान ने बताया कि अहमदाबाद जमात में हिस्सा लेने के बाद 20 मार्च को गांव में लौटे मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति को स्वास्थ विभाग तथा पुलिस प्रशासन ने क्वारंटीन करने के लिए खंड बाबैन के बींट गांव के सत्संग भवन में रखा गया अब वहीं पर उसके सभी टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed