फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   music

शास्त्रीय गायन व बांसुरी वादन से सांस्कृतिक यात्रा का समापन

Sun, 25 Aug 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
music
music - फोटो : Kurukshetra
हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में चल रही भारत संस्कृति यात्रा कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। मैक में हिंदुस्तान आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी कोलकाता के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पान सिंह तोमर जैसी फिल्म में अपनी गायकी का जादू बिखेर चुकी कोलकाता से आई कलाकार बिदुषी विधि शर्मा ने अपनी गायकी के माध्यम से कृष्ण लीला का वर्णन किया। वहीं मीरा व कबीर के पद सुनाकर सभी का मन मोहा। इसके बाद अपना वचन निभाओ गीता रचाने वाले गोकुल में आजा मुरली बजाने वाले भजन सुनाकर विधि शर्मा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। अगली प्रस्तुति बांसुरी वादन की रही। बनारस घराना से सम्बंध रखने वाले पंडित अजय प्रसन्ना द्वारा बांसुरी के माध्यम से महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को सुनाया गया। बांसुरी के शांत से रौद्र की ओर जा रहे स्वरों को आमजन आसानी से समझ पा रहा था। मंच के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि पंडित अजय प्रसन्ना बाजीराव मस्तानी जैसी कईं फिल्मों में बांसुरावादन कर चुके हैं।
विज्ञापन

अंतिम प्रस्तुति ओडिसी नृत्य की रही, जिसमें अमृता दास ने एकल प्रस्तुति द्रौपदी के माध्यम से द्रौपदी के विरह तथा दर्द को नृत्य में दिखाया। गुरु पंकज चरण दास द्वारा तैयार प्रस्तुति में अमृता दास के नृत्य और भाव भंगिमाओं ने दर्शकों की भरपूर तालियां बटौरी। अगली प्रस्तुति ओड़िसी नृत्य में रामायण की रही। जिसमें अमृता दास, अनन्या घोष, शोमना पाण्डा, तंद्रम घोष ने रामायण के विभिन्न पक्ष प्रस्तुत किये। लगभग 15 मिनट की अवधि की प्रस्तुति में दिखाए जा रहे दृश्य लोगों केा लुभाने में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे थे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि सुभाष सुधा ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि कलाकार अपनी प्रतिभा के माध्यम से भारतीय संस्कृति को नए आयाम स्थापित करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed