फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Muse will be on 400 acres at Adi Badri cradle Dam, Kurukshetra

सरस्वती उद्गम स्थल आदि बद्री में 400 एकड़ भूमि पर बनेगा डैम

Tue, 27 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 27 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
 सरस्वती नदी की जलधारा अविरल बहती रहे इसके लिए सरकार की तरफ से सरस्वती उद्गम स्थल आदि बद्री में 400 एकड़ जमीन  पर एक विशाल डैम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी आ चुकी है। यह जानकारी हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने दी। वह लघु सचिवालय में देश भर से आए टूर  एंड ट्रैवल एजेंट्स के समक्ष हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की योजनाएं रख रहे थे।
विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए सरस्वती नदी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। सरकार की योजनानुसार सरस्वती  नदी के किनारे जितने भी पर्यटन और तीर्थ स्थल हैं उनको विकसित किया जाएगा।  उन्होंने  कहा कि आदि बद्री में 400 एकड़ जमीन पर एक डैम का निर्माण किया जाएगा। इस  क्षेत्र की पंचायत ने 400 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव भी पारित करने का  निर्णय लिया है। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य चल रहा है। डैम बनने के बाद सरस्वती नदी फिर से  प्रवाहित हो पाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से जगाधरी के एक गांव को  विकसित करने के उद्देश्य से आस्ट्रेलिया ने गोद लिया है। इस गांव को विकसित  करने के लिए सारा बजट आस्ट्रेलिया की तरफ से खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं  हरियाणा की संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए जापान को भी निमंत्रण दिया गया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय बसंत पंचमी उत्सव 28 जनवरी से
 सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से 28 जनवरी से एक फरवरी  2017 तक राष्ट्रीय बसंत पंचमी उत्सव मनाया जाएगा और वर्ष 2018  में इस उत्सव को अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed