फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murder

शराब के नशे में भिड़े, बैंक अधिकारी को मार डाला

Sun, 11 Aug 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
murder
murder - फोटो : Kurukshetra
अर्बन इस्टेट सेक्टर-13 में शुक्रवार रात एचडीएफसी बैंक के अधिकारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बैंक अधिकारी कैथल का रहने वाला था और यहां अपने दोस्त के घर आया हुआ था। यहां शराब पीने के दौरान ही कुछ अन्य दोस्तों से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

कैथल के गांव कसान निवासी राकेश एचडीएफसी बैंक में सीनियर सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को वो चचेरे भाई मनोज कुमार के साथ कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 निवासी दोस्त योगेश से मिलने आया हुआ था। दोनों रात में योगेश के घर पर ही रुक गए। इस दौरान योगेश के कमरे में गांव मटौर निवासी मंदीप, मोहित व बांदर भी आए थे। देर शाम सभी छह लोगों ने एक साथ घर में बैठकर ही शराब भी। पीने-पिलाने के दौरान मोहित व राकेश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मनोज व योगेश ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया पर मोहित के दोस्त मनदीप व बांदर ने बीच-बचाव करने की बजाय राकेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मामला इतना आगे बढ़ गया कि मोहित ने चार-पांच बाहरी दोस्तों को बुलाकर धारदार हथियारों से राकेश पर हमला कर दिया। जिससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मनोज कुमार ने छत से खाली पड़े प्लाट में कूदकर अपनी जान बचाई। मनोज ने इसकी सूचना अपने दोस्तों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मनोज कुमार व उसके दोस्तों ने जब कमरे के बाहर खून पड़ा देखा तो वे घबराकर परिजनों को सूचना देने के लिए वहां से रवाना हो गए। जैसे ही वह ढांड पहुुंचे तो योगेश ने मनोज के पास फोन कर बताया कि झगड़े में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल लेकर जा रहा हूं। थोड़ी देर बाद योगेश ने फिर फोन कर बताया कि राकेश की मौत हो चुकी है। इस पर परिजन तत्काल कुरुक्षेत्र पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मनोज की शिकायत पर कैथल के गांव मटौर निवासी मंदीप, मोहित व बांदर सहित आठ हत्यारोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 302 व 452 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed