फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murder, crime

द्वापर में अपने अधिकार के लिए तो कलयुग में धोखा, गुस्सा, जलन व द्वेष से लाल हो रही कुरु भूमि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder, crime
गांव डोडा खेड़ी में शुक्रवार देर रात एक 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसका उसके छोटे भाई के साथ झगड़ा हुआ था। थाना सदर पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात गांव डोडा खेड़ी वासी रतिराम का अपने छोटे भाई रूपराम के साथ खेतों में पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उनके बीच हाथापाई और लाठियां भी चलीं। बीच बचाव के कुछ देर बाद रतिराम की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों ने तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जगमिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे बलविंद्र सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि रतिराम की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक राज वर्मा उर्फ राजकुमार (27) वासी निगदू जिला करनाल 19 मई को अपनी पत्नी शैली (42) और सौतेली बेटी तान्या (21) को साथ लेकर बाइक समेत नरवाना ब्रांच नहर में कूद गया। इसमें उसकी पत्नी शैली की मौके पर ही मौत हो गई तथा कुछ दिन बाद तान्या का शव बरामद हुआ था। आरोपी अपनी कथित प्रेमिका वासी कौल से शादी करने के लिए शैली से तलाक लेने के लिए दबाव बना रहा था। असफल होने पर उसने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसकी कथित प्रेमिका को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पांच जून को गांव जुरासी कलां में रिंकू (25) ने घरेलू कलह के चलते अपने मानसिक रूप से बीमार पिता जगमाल (50) पर गन्ना काटने वाली दरांती से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रवीन रानी की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी बेटे रिंकू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
आठ जून को गांव बुहावा में साइकिल को लेकर बलवान और उसके बड़े भाई जोगपाल के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद बलवान की तबीयत खराब होने लगी, जिसे परिजनों तुरंत शाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी के बयान पर 174 की कार्रवाई की थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेंगी।

10 जून वीरवार की रात गांधीनगर में बच्चों को लेकर भोला वासी गांधी नगर गली नंबर-3 ने अपने ससुर रोशन लाल (40) वासी गली नंबर-2 की सुआ मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed