फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murder case valmiki chauk kurukshetra

पहले हुआ झगड़ा, फिर कार से मारी टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरा घायल, हत्या का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
murder case valmiki chauk kurukshetra
सेक्टर 17 में बीती रात दो गुटों के बीच किसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक बचकर जा रहे थे कि वाल्मीकि चौक के पास पीछे से कार सवारों ने टक्कर मार दी। इस घटना में पीछे बैठे हुए युवक की एक अन्य वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव बारना निवासी हरप्रीत पुत्र गुरनाम अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुरुक्षेत्र आ रहा था। बीच रास्ते में पड़ने वाले गांव कमोदा में रह रहे 22 वर्षीय मित्र संदीप पुत्र मदन को भी अपने साथ ले लिया। संदीप परशुराम कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र था। दोनों सेक्टर 17 में खाने पीने के लिए पहुंचे यहीं पर अन्य मित्र भी आए हुए थे। इसी दौरान अन्य युवक के साथ नोकझोंक हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की ओर निकल पड़े। रंजिश के चलते हमलावरों ने कार में सवार होकर उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही वाल्मीकि चौक के नजदीक पहुंचे तो इसी दौरान कार में सवार युवकों ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को हरप्रीत चला रहा था व संदीप पीछे बैठा हुआ था। टक्कर लगते ही वह दोनों नीचे गिर गए। घटना को अंजाम देकर कार सवार मौके से भाग निकले। इस हादसे में संदीप एक अन्य भारी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी बीच पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार वालिया, थाना प्रभारी सूरज चावला, एएसआई कर्मबीर दलबल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकि से मुआयना करते हुए घायल हरप्रीत और अन्य से जानकारी ली। इस मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed