{"_id":"601c558d8ebc3e27ea6976c9","slug":"murdaer-kurukshetra-news-knl599413130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में डॉक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम, शरीर में फंसी मिलीं तीन गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में डॉक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम, शरीर में फंसी मिलीं तीन गोलियां
विज्ञापन
murdaer
- फोटो : Kurukshetra
सलापुर रोड स्थित मोबाइल की शॉप के बाहर बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे कार सवार चार बदमाशों ने रवि उर्फ गोरखा की तेरह गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वीरवार को एलएनजेपी अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने रवि उर्फ गोरखा के शव का पोस्टमार्टम किया, इस दौरान पुलिस फोर्स भी अस्पताल में मौजूद रहा। दोपहर 50 मिनट चले पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने रवि के शव से तीन गोलियां बरामद की हैं। एक-एक गोली दोनों कंधे और एक गोली कमर से फंसी हुई मिली। तीन गोलियों में एक गोली बड़ी और दो गोलियां साइज में छोटी थीं। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ है कि हत्यारों ने दो अलग-अलग रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम से पहले रवि के शव का उक्त चिकित्सक पैनल की देखरेख में एक्सरे किया गया। एक्सरे से पता चला कि हमले में रवि की जांघ की हड्डी तोड़ दी गई। पैनल में आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा, डॉ. रितिक हुड्डा और डॉ. बलराज शामिल थे। सुबह 11 बजे रवि के शव को एक्सरे के लिए एक्सरे रूम में ले जाया गया। यहां रेडियोग्राफर राजेश और विकास ने आधा घंटे में शव का एक्सरे किया। इसके पश्चात चिकित्सकों के पैनल ने करीब 50 मिनट तक शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान कृष्णा गेट पुलिस थाना प्रभारी सुनील वत्स, प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल पोस्टमार्टम रूम के बाहर तैनात रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दोपहर करीब सवा दो बजे गांव अमीन में रवि का अंतिम संस्कार किया गया।
अब पुलिस कत्ल जैसे संगीन अपराध करने वालों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। कैमरे की फुटेज होने के बाद भी छानबीन में जुटी पुलिस की चार टीमें अभी यह पता नहीं लगा पाईं हैं कि रवि गोरखा की हत्या करने वाले असलियत में कौन थे। नामजदगी के आधार पर ही चारों टीमें हाथ-पैर मार रही हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित चार टीमें हत्यारोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन वीरवार शाम तक सभी हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। डीएसपी रविंद्र तोमर का कहना है कि रवि उर्फ गोरखा हत्याकांड पर सीआईए-1, सीआईए-2, एंटी नारकॉटिक सेल और कृष्णा गेट थाना पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक लीड पर काम कर रही है, जिसका अभी मीडिया के समक्ष खुलासा नहीं कर सकते। सलापुर रोड स्थित मोबाइल की शॉप के बाहर बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे कार सवार 4 बदमाशों ने रवि उर्फ गोरखा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस ने घटनास्थल से 8 गोलियों के खोल बरामद किये थे। पुलिस के अनुसार रवि के शरीर पर 13 गोलियों के निशान थे। गत दिवस ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
बताया गया कि बुधवार को तकनीकि खराबी के चलते एलएनजेपी अस्पताल की एक्सरे मशीन बंद थी, जिसकी वजह से रवि उर्फ गोरखा के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वीरवार सुबह इंजीनियर ने मशीन को ठीक किया। फिर रवि के शव का एक्सरे किया गया इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।