{"_id":"6a8764254a8fc21649021b9a","slug":"municipal-workers-strike-continues-garbage-heaps-remain-unresolved-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-159814-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: निकाय कर्मियों की हड़ताल जारी, नहीं निकल रहा कचरे के ढेरों का तोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: निकाय कर्मियों की हड़ताल जारी, नहीं निकल रहा कचरे के ढेरों का तोड़
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री व सांसद के होर्डिंग के साथ ही इस तरह फैला कचरा।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय और ठेके पर लगे सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। इससे पूरे जिले के शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकारियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है।
शहर में करीब 800 टन कचरा जमा हो चुका है। अधिकारी इसका समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वीरवार को भी कचरा उठान कार्य ठप रहा। पिछले चार दिन से टिप्पर भी बंद हैं। घरों में भी कचरा सड़ने लगा है। सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में कचरे के ढेर लगे हैं। बारिश में दुर्गंध से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ रही है। कई जगह कचरे में आग लगाई जा रही है, जिससे जहरीला धुआं उठ रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारियों को मनाने के प्रयास तेज किए हैं। बुधवार को कार्यकारी अधिकारी ने उनसे चर्चा की थी। वीरवार शाम को उप नगर आयुक्त अमन कुमार वर्मा भी धरने पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और नारेबाजी की। उप नगर आयुक्त को बैरंग लौटना पड़ा। कर्मचारी नेताओं ने दबाव बनाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान किशोरी लाल ने यह बात कही।
विज्ञापन
हर रोज शहर से निकलता है 100 टन से ज्यादा कचरा
शहर में ही हर रोज करीब 100 टन से ज्यादा कचरा निकलता है। निकाय के सफाई कर्मचारी 14 दिनों से हड़ताल पर होते हुए काम ठप किए हुए हैं तो वहीं चार दिन से घर-घर से कचरा उठान में लगाए टिप्पर भी बंद है। यहीं नहीं अब ठेके व अन्य स्तर पर लगाए कर्मचारी भी हड़ताल पर आ गए हैं। ऐसे में अब तक 800 टन से भी ज्यादा कचरा जमा हो जाने का अनुमान है।
प्रशासन ने दबाव बनाया तो आंदोलन और बढ़ेगा : किशोरी
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान किशोरी लाल, सचिव सलिंद्र, इकाई प्रधान सुनील लोहाट सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर प्रशासन ने दबाव बनाया तो आंदोलन और भी कड़ा कर दिया जाएगा। फिलहाल शांतिपूर्ण आंदोलन चलाया जा रहा है।
प्रशासनिक तौर पर किया जा रहा विचार : डीएमसी
डीएमसी अमन वर्मा का कहना है कि सफाई व कचरा उठान की समस्या गहरा रही है। कर्मचारी फिलहाल मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे हालात में प्रशासनिक तौर पर कचरे की समस्या से निजात पाने के लिए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री व सांसद के होर्डिंग के साथ ही इस तरह फैला कचरा।- फोटो : Archive