फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   municipal corporation, problems, notice, ward, kurukshetra

हाथों में नोटिस लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्डवासी, दिया धरना

Tue, 24 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 24 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation, problems, notice, ward, kurukshetra
reach with notice - फोटो : अमर उजाला
हाथों में नोटिस लेकर विधायक सुभाष सुधा और नगर परिषद चेयरमैन उमा सुधा और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते वार्ड नंबर 26 तथा 27 वासी सोमवार को नगर परिषद पहुंचे। वार्ड वासियों ने करीब आधे घंटे तक थानेसर नगर परिषद के एंट्री गेट पर धरना दिया और नप अधिकारियों ना पहुंचने पर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में डीसी के नहीं मिलने पर वार्ड वासी एडीसी कार्यालय पहुुंचे और आधे घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट आरके चोपड़ा ने एडीसी को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि उनका पार्षद विपक्षी दल का है। इसी वजह से उनके वार्ड में विकास कार्यों को रोका हुआ है। वहीं पार्षद संदीप टेका ने बताया कि वार्ड नंबर 26 तथा 27 में परिषद की ओर से विकास शुल्क वसूली के नोटिस भेजे गए हैं, जिन लोगों ने विकास शुल्क जमा करवाकर अपने नक्शे पास करवाए हुए हैं, उन्हें भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन नोटिसों पर परिषद कार्यालय का कोई क्रमांक नंबर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब परिषद वार्ड में विकास ही नहीं करवा रही तो फिर परिषद को शुल्क वसूली का भी कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशभर में स्वच्छता मिशन चल रहा है और उनके वार्ड में रोजाना सफाई कर्मचारी तक नहीं आते। दोनों वार्डों में अनेक जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हैं, जिन्हें उठाने वाले नप के डंपर नियमित रूप से नहीं आ रहे। एडीसी को दिए ज्ञापन में मलिक मेडिकल हॉल से दुर्गा मंदिर शांतिनगर तक जाने वाले सड़क का मुद्दा भी उठाया गया। पार्षद ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को बीच में ही छोड़ दिया गया है। पिछले कई माह से यह सड़क अधर में लटकी पड़ी है और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, रात के समय लोग हादसों का शिकार होते हैं। वार्ड वासियों ने एडीसी को ज्ञापन सौंपने के साथ मांग की कि उनकी समस्याओं को दूर कराया जाए। एडीसी धर्मवीर सिंह ने ज्ञापन लेने के साथ पार्षद और वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि वह उनके वार्ड की समस्याओं के बारे में नप अधिकारियों से जवाब मांगेंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क, कम्यूनिटी सेंटर, डिस्पेंसरी तो दूर ट्यूबवेल भी नहीं है
एडीसी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि उनके वार्ड में कम्यूनिटी सेंटर, पार्क, डिस्पेंसरी, स्कूल और पीने के पानी के ट्यूबवेल व आंगनबाड़ी केंद्र के लिए कोई भी जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई है। वार्ड नंबर 27 में पीने के पानी का संकट है। वार्डवासियों द्वारा जगह उपलब्ध करवाए जाने के पश्चात भी अभी तक ट्यूबवेल नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही गलियां टूटी पड़ी हैं, गलियों के टेंडर हो गए हैं और वर्क आर्डर भी अलॉट हो चुके हैं, उनका निर्माण कार्य भी जानबूझकर शुरू नहीं करवाया जा रहा। दोनों वार्ड लावारिस पशुओं के अड्डे बने हुए हैं।


बुजुर्ग ने दिखाए एडीसी को घाव      
वार्ड वासी बुजुर्ग रतनलाल वर्मा ने एडीसी आफिस में अपने टांग पर घाव दिखाते हुए कहा
कि मुझे आवारा कुत्तों ने काटा था। अभी इलाज चल रहा है। उनके वार्ड में बंदर, लावारिस पशुओं और कुत्तों की वजह से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गली में खड़े होने भी डरते हैं। उनके अलावा और कई गलियों में कुत्तों के काटने की घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन और नगर परिषद जनता की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed