फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   multi art cultural center, programme in multi art cultural center kurukshetra, exhibition in ku

रंगारंग प्रस्तुति से कलाकारों ने जमाया रंग मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर

Mon, 02 May 2016 12:32 AM IST
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 02 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
multi art cultural center, programme in multi art cultural center kurukshetra, exhibition in ku
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हे-मुन्ने कलाकार। - फोटो : amar ujala
मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यप्रकाश ने की। कार्यक्रम की सबसे पहली प्रस्तुति गणेश वंदना रही। इसके बाद निप्पा अकादमी के महिला कलाकारों द्वारा समकालीन नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें पति वियोग के बाद नारी व्यथा को प्रदर्शित किया गया। अकादमी के युवा कलाकारों द्वारा जब हरियाणवी वेशभूषा में सजे नृत्य को प्रस्तुत किया गया तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियों से कलाकारों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


म्यूरी, रूबी आहूजा और चंद्रा द्वारा प्रस्तुत सूफी नृत्य ने भी भरपूर वाहवाही लूटी। निप्पा अकादमी के कलाकारों जब शिव तांडव की बेमिसाल प्रस्तुति दी। लघु-शास्त्रीय नृत्य के द्वारा महिला कलाकारों ने अनूठा नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इसके साथ-साथ हरियाणवी लोक नृत्य से भी कलाकारों ने खूब वाहवाही बटौरी। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति नृत्य नाटिका रही। जिसमें कलाकारों ने नारी जीवन में मिलने वाली यातनाओं को दिखाया।
विज्ञापन


इस प्रस्तुति ने भ्रूणहत्या, नारी शोषण आदि मुद्दों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजकुमार, राज, शुभम राणा, अंकुर, राम, समीर खान, मोनू, हर्ष व राजकुमार आदि कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि प्रशांत भारद्वाज ने निप्पा अध्यक्षा हितेश रत्न को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मपाल मथाना, जय प्रकाश, विजय गणेश कुलकर्णी, बलवंत वत्स, शिव कुमार, नरेश सागवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed