फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Sports Festival will be held after the renovation of Dronacharya Sports Stadium.

Kurukshetra News: द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम का जीर्णोद्धार करने के बाद होगा सांसद खेल महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
MP Sports Festival will be held after the renovation of Dronacharya Sports Stadium.
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में चौथी दिशा की बैठक को संबो​धित करते सांसद नवीन जिंदल। विज - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। जिले के छह राजीव गांधी स्टेडियम, द्रोणाचार्य स्टेडियम, तीन से ज्यादा मिनी स्टेडियम और अन्य खेल प्रांगणों का निजी कोष से जीर्णोद्धार करने का कार्य किया जाएगा। इन सभी स्टेडियम में जिम भी स्थापित की जाएगी। इन खेल प्रांगणों के जीर्णोद्धार करने के बाद भारत का सबसे अच्छा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस खेल महोत्सव के लिए अब तक एक लाख 11 हजार लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है और दो लाख लोगों का पंजीकरण करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने लघु सचिवालय में दिशा की बैठक के दौरान यह जानकारी दी। इससे पहले सांसद सभी एजेंडों पर प्रत्येक विभाग के अधिकारी से फीडबैक लिया और निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी एक्टिव होकर कार्य करना सुनिश्चित करें। सभी की प्राथमिकता विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने की होनी चाहिए और इस विषय को जरूर सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में सबसे ऐतिहासिक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण का कार्य चल रहा है। इस महोत्सव से पहले सभी खेल प्रांगणों का जीर्णोद्धार किया जाएगा जो भी कमियां हैं उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि द्रोणाचार्य स्टेडियम में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सैर करने वाले लोगों के लिए अलग से रबड़ की टाइलों का ट्रैक बनाया जाएगा ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास खाली पड़ी जमीन पर हॉकी का हॉकी का एस्टोट्रफ बनाया जाए और सड़क को बंद करके द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ मिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के साथ नहीं हो समझौता
सांसद ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियों के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जिस-जिस विभाग के सड़कों के निर्माण कार्य लंबित हैं उसे जल्द से जल्द शुरू किया जाए और टूटी सड़कों की मरम्मत की जाए। किसी भी जिले के विकास की सबसे पहली पहचान सड़कों से ही होती है। अगर सड़कें खराब होंगी तो विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। सांसद ने जन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कहा कि जिले के 97 गांवों में 25 करोड़ रुपये की लागत से 140 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। इस कार्य को विभागीय अधिकारी जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed