फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP sports events from 15 to 18 May, Kurukshetra

सांसद खेल स्पर्धाएं 15 से 18 मई तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
MP sports events from 15 to 18 May, Kurukshetra
लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते सांसद नायब सैनी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 15 से 18 मई तक सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। चार दिवसीय स्पर्धा में मैराथन महिला एवं पुरुष, कबड्डी हरियाणा स्टाइल पुरुष, कुश्ती 52 किलोग्राम महिला और कुश्ती 65 किलोग्राम पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
मैराथन दौड़ 15 मई को सुबह छह बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होगी। इसमें करीब 5 हजार से अधिक युवा हिस्सा लेंग। शेष प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के 11 ब्लॉक शिरकत करेंगे। मैराथन स्थानीय द्रोणाचार्य स्टेडियम में संपन्न होगी अन्य खेल द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। सांसद खेल स्पर्धा से संबंधित स्टीरिंग समिति, संचालन समिति, खंड स्तर समिति, ज्यूरी अपील समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

खेल स्पर्धा को लेकर सांसद नायब सिंह सैनी ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने एडीसी अखिल पिलानी को निर्देश दिए कि हर समिति से संबंधित एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए एक मई से पंजीकरण शुरू हो जाएगा, जोकि 10 मई सायं पांच बजे तक चलेगा और 11 मई को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन के दौरान हर एक किलोमीटर पर पानी की, ग्लूकोज और प्राथमिक सहायता सुविधा उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि मैराथन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से रहे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। इस अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि इस स्पर्धा में पांच तरह के इवेंट हो रहे हैं। मैराथन के दौरान हर एक किलोमीटर पर प्रशासन के अधिकारी के अलावा एक वालंटियर की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।

जिला परिषद के सीईओ सतबीर कुंडू ने बताया कि कबड्डी टीम, संबंधित खंड के बीडीपीओ कार्यालय में पंजीकरण करवाएंगी, अगर टीमें एक से ज्यादा हैं तो बीडीपीओ ड्रा द्वारा अपने खंड से कबड्डी की एक टीम को वेबसाइट डब्लयूडब्लयूडॉटसांसदकेकेआरडॉटकॉम पर पंजीकृत कर सकते हैं। मैराथन और कुश्ती के खिलाड़ी भी स्वयं इस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस मौके पर सीटीएम चंद्रकांत कटारिया, डीडीपीओ प्रताप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, एआईपीआरओ बलराम शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed