{"_id":"63a0c212ae0e642edb58a18e","slug":"mp-nayab-saini-raised-demand-for-construction-of-new-road-in-parliament-kurukshetra-news-knl1311409150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सांसद नायब सैनी ने संसद में उठाई नई सड़क बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सांसद नायब सैनी ने संसद में उठाई नई सड़क बनाने की मांग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंचकूला जिले के हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को शहीद भगत सिंह हवाई अड्डा चंडीगढ़ तक पहुंचने के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके साथ-साथ प्रदेश भर से भी काफी मात्रा में हवाई यात्री शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट से अपनी यात्रा करते हैं। इन यात्रियों को हवाई अड्डा चंडीगढ़ तक आवागमन में जीरकपुर होते हुए जाना पड़ता है, जिस के कारण से उन्हें 15 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त मार्ग और भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचकूला से चंडीगढ़ हवाई अड्डे तक नई सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए।
यह मांग सांसद नायब सिंह सैनी ने संसद में उठाई। वे सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष हरियाणा के हवाई यात्रियों को चंडीगढ़ हवाई अड्डे तक पहुंचने में हो रही परेशानी को लेकर अपनी मांग रख रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी ने संसद में अपनी मांग रखते हुए कहा कि पंचकूला जिला लाखों की आबादी का क्षेत्र है। वहां से अधिकतर यात्रियों को काफी लंबी दूरी तय करके चंडीगढ़ हवाई अड्डे तक पहुंचना पड़ता है। कई बार यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में अधिक समय व कठिनाई का सामना करना पड़ता है और कई बार यात्री के समय पर न पहुंचने के कारण उनकी हवाई यात्रा छूट जाती है। इसके चलते मजबूरन यात्रियों को अन्य साधनों की सहायता लेकर यात्रा करनी पड़ती है।
उन्होंने संसद में अपनी मांग रखते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से अपील की है कि हरियाणा खासकर पंचकूला के हवाई यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचकूला से सीधा शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट चंडीगढ़ तक के लिए एक नया मार्ग बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जाए। इस नए मार्ग के बनने से हवाई यात्रियों को काफी सुविधा और समय की बचत होगी तथा यात्री निश्चित समय पर अपने गंतव्य पर भी पहुंच सकेंगे।