{"_id":"67953908d93cf2105f0038bc","slug":"mp-naveen-jindal-will-hoist-the-tricolor-cultural-programs-will-be-celebrated-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130515-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल फहराएंगे तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल फहराएंगे तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन में होगा, जिसमें सुबह 9.40 बजे सांसद नवीन जिंदल तिरंगा फहराएंगे। समारोह में पीटी शो, योगासन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों, वीर-वीरांगनाओं व उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए झांकियों और परेड का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ-साथ योगा, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समारोह की परेड की कमांड डीएसपी सुनील कुमार संभालेंगे और परेड में 10 टुकड़ियां भाग लेंगी।
समारोह के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल व आयोजन स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोजन स्थल के आसपास की सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडर्स को तैनात किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के आदेश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। थाना प्रभारियों की ओर से होटलों व धर्मशालाओं में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालयों, ढाबों आदि पर डॉग स्क्वायड के साथ जांच की गई। अलग-अलग क्षेत्र में धार्मिक, सार्वजनिक स्थानों व अन्य संस्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पीसीआर, मोटरसाइकिल राइडर व नाकों की जांच करेंगे। आमजन से भी अपील की गई है कि गणतंत्र दिवस के पर्व पर सचेत रहें। किसी भी लावारिश या संदिग्ध वस्तु को न छुएं, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति का पता चलते ही उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।