{"_id":"65c946664d016939c70e19b4","slug":"mp-block-level-competition-today-at-block-level-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-113526-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सांसद ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता आज ब्लाॅक स्तर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सांसद ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता आज ब्लाॅक स्तर पर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 12 फरवरी को सुबह नौ बजे सभी ब्लाॅकों में किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी कर ली गई है।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सांसद ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता 12 फरवरी को थानेसर की किरमच, पिहोवा की बाखली, इस्माइलाबाद की ठोल, शाहाबाद की सुढुपुर, बाबैन की बीड़ कालवा, लाडवा की धनोरा जाटान, पिपली की बिहोली में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाली टीम 18 फरवरी को द्रोणाचार्य स्टेडियम ने सुबह नौ बजे होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें जिला स्तर प्रथम आने वाली टीम को प्रमाणपत्र, 21 हजार, ट्रैक सूट व ट्राफी, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार, ट्रैक सूट व तीसरे स्थान आने वाली टीम को भी 11 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम कैथल में 23 व 24 फरवरी को होने वाली संसदीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में कैथल में कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता के विजेता को ट्रैक्टर पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा