फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP and MLA distributed food to the needy

सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने जरूरतमंद लोगों को वितरित किया खाना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
MP and MLA distributed food to the needy
कुरुक्षेत्र l सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक भोजन पहुंचना चाहिए। इस कार्य के लिए कुरुक्षेत्र जिले में प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं दिन रात काम कर रही है और सभी के सहयोग से जरूरतमंद व्यक्ति तक भोजन पहुंच रहा है। \tसांसद नायब सिंह सैनी रविार को सेक्टर 3 गुरूद्वारा साहिब में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण करने के उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा नेता रामपाल पाली, रमेश सुधा व अन्य समाजसेवी लोगों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। इसके बाद गुरूद्वारा साहिब में माथा टेका। सांसद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया करवाने में गुरूद्वारा साहिब के सेवादार और सिख संगत दिन रात कार्य कर रही है। यह लोग निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। इन लोगों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। \tविधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर में 24 मार्च से लेकर अबतक लगातार जरूरतमंद लोगों को समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से भोजन वितरित किया जा रहा है। इसके लिए सभी संस्थाएं बधाई के पात्र है। इस शहर के सभी नागरिकों को दान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed