फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Motive is to advance players by creating playgrounds: Sandeep

खेल के मैदान बनाकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है मकसद : संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Motive is to advance players by creating playgrounds: Sandeep
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा में स्टेडियम खड़े करने की बजाय खेल मैदान बनाकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आएगा, जो उसे अपने मुकाम तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा। बहरहाल, खेल विभाग प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहा है। ये खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय और बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का सम्मान बढ़ा रहे हैं। खिलाड़ियों की इसी प्रतिभा को देखते हुए वर्ष 2021 में हरियाणा को खेलो इंडिया की मेजबानी का मौका मिला है।
विज्ञापन

खेलमंत्री संदीप सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में खेल प्रशिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों की प्रतिभा को कागजों में नहीं फंसाया जाएगा बल्कि वे स्टेडियम में नए खिलाड़ियों को तैयार करने में अपना योगदान देंगे। हरियाणा को खेलो इंडिया की मेजबानी का मौका मिला है, खेल विभाग इसके लिए तैयारियां करने में अभी से जुट गया है। हरियाणा में 1966 से लेकर अब तक किसी भी बड़े खेल आयोजन नहीं हुआ है। यह पहली बार है कि हरियाणा को वर्ष 2021 में खेलो इंडिया की मेजबानी का मौका मिला है। खेल विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचकूला में खेलो इंडिया का मुख्य आयोजन होगा। इस मेजबानी के लिए वे केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने यह मौका दिया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed