फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mother hangs herself by keeping suicide note in daughter's pocket

ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने चुन्नी से फांसी लगा की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mother hangs herself by keeping suicide note in daughter's pocket
शांति नगर की गली नंबर सात में वीरवार की रात एक महिला ने सात वर्षीय बेटी की जेब में सुसाइड नोट रखने के बाद फंदा लिया। आरोप है कि महिला ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। मृतका की शिनाख्त कुलविंद्र कौर (31) पत्नी गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। थाना केयूके पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुलविंद्र कौर अपनी बेटी अलीशा के साथ रहती थी। पुलिस को अलीशा की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कुलविंद्र ने अपने ससुराल के लोगों से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में कुलदीव सिंह वासी करोड़ा (कैथल) ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी कुलविंद्र की शादी 23 अक्तूबर 2013 को गांव जाजनपुर (कैथल) वासी गुरविंद्र सिंह के साथ की थी, जिससे उसके पास एक बेटी अलीशा व बेटा अलवीश (3) हुए। उसका दामाद एयरफोर्स में तैनात है।
विज्ञापन

शादी में उसने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष उसकी बेटी को हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर उसकी बेटी कुलविंद्र कौर अपने पति गुरविंद्र सिंह के साथ जोधपुर चली गई थी। वहां गुरविंद्र सिंह ने मारपीट करके उसकी बेटी को वापस भेज दिया था। वर्ष 2020 में उसने शांति नगर में अपना मकान बनवाया था। वह वहां बेटी अलीशा के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वीरवार सुबह करीब आठ बजे कुलविंद्र ने बताया कि उसका पति गुरविंद्र सिंह अभी भी फोन करके उसे तंग कर रहा है। धमकी दे रहा है कि यहां की सारी प्रॉपर्टी बेचकर वह अपनी मां और भाई के साथ ऑस्ट्रेलिया चला जाएगा। उसने फोन पर समझाया भी था कि छुट्टी आने के बाद बात वह गुरविंद्र के बातचीत करेंगे, लेकिन उसकी बेटी को पति गुरविंद्र सिंह, सास माया देवी, कुरुक्षेत्र वासी मामा शीशपाल व राजन ने फोन करके इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुरविंद्र सिंह, सास माया देवी, उसका भाई शीशपाल व राजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आत्महत्या से पहले कुलविंद्र कौर ने अपनी बेटी अलीशा की जेब में सुसाइड नोट रखा था। अलीशा ने ही फोन करके अपने नाना कुलदीप सिंह को इस घटना की सूचना दी थी। उसने अपने नाना बताया था कि उसकी मम्मी कुलविंद्र ने अंदर के सभी दरवाजे बंद करके पहले बेड पर कुर्सी रखी, फिर चुन्नी पंखे पर बांधकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed