फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   mother deth

बेटी को जन्म देने के कुछ घंटों बाद ही मां ने अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 23 Jul 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
mother deth
कृष्णा देवी फाइल फोटो । - फोटो : Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में सिजेरियन डिलवरी के बाद गर्भवती ने बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ घंटों के भीतर ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजन सदमे में हैं। हालांकि परिजनों ने किसी भी चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन

गांव डाढलू निवासी रिंकू कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पत्नी कृष्णा देवी(30) को लेकर शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। उसने पत्नी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। 21 जुलाई को उसकी पत्नी ने सिजेरियन डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया। हालांकि कुछ घंटों बाद उसकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रिंकू के अनुसार उनकी एक बेटी आरती (6) है, जबकि महिला ने रविवार को दूसरी बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन

वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि प्रसूता की मौत का सही कारणों का पता लगाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया। जिसमें महिला चिकित्सक डॉ. सुरभि, डॉ. अरविंद चहल और डॉ. जगबीर संधू शामिल रहे। चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कर विसरा लेकर जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद पुलिस थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed