फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mother and son riding tempo died in tractor-trolley collision

Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टेंपो सवार मां-बेटे की मौत

Tue, 10 Dec 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Mother and son riding tempo died in tractor-trolley collision
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। जंधेड़ी गांव के निकट गन्ने से भरे ट्रैक्टर- ट्रॉली ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें सवार मां-बेटे की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त दयाल नगर निवासी 41 वर्षीय किरण देवी और उसके 19 वर्षीय बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है।इस हादसे में अन्य चार लोग भी जख्मी हुए हैं। इनका शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जसबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दयाल नगर में पिछले करीब 15 साल से राजमिस्त्री के साथ दिहाड़ी करता है। यहां वह अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों एक साथ किराए के मकान में रहता है। आज उसकी पत्नी और बेटा यारी गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वापस आते समय उनकी पत्नी और बेटा टेंपो में सवार थे। इस दौरान गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टैंपो को टक्कर मार दी। पुलिस ने मुताबिक किरण देवी और अंकित कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed