{"_id":"6a3af295429511080e09c5d7","slug":"more-than-half-of-the-candidates-showed-interest-in-the-bfa-entrance-exam-647-took-the-test-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156777-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बीएफए प्रवेश परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दिखाई रुचि, 647 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बीएफए प्रवेश परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दिखाई रुचि, 647 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में प्रवेश परीक्षा देते हुए छात्र-छात्राएं एवं जांच के लिए पहुंचे परीक्षा निय
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएफए एवं बीएफए (ड्राइंग) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 1136 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 647 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 489 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएफए पाठ्यक्रम के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर 568 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया था। इनमें से 339 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 229 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बीएफए (ड्राइंग) पाठ्यक्रम के लिए दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इस पाठ्यक्रम में भी 568 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी हुए। इनमें से 308 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 260 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष रही। यह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी गई।
पाठ्यक्रमवार उपस्थिति
-बीएफए : 568 पंजीकृत, 339 उपस्थित, 229 अनुपस्थित
-बीएफए (ड्राइंग) : 568 पंजीकृत, 308 उपस्थित, 260 अनुपस्थित
-कुल : 1136 पंजीकृत, 647 उपस्थित, 489 अनुपस्थित