Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than 75 thousand students of 22 districts of the state will recite Ashtadash Shloki Gita through online system

Kurukshetra News: प्रदेश के 22 जिलों के 75 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रणाली से करेंगे अष्टादश श्लोकी गीता पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
More than 75 thousand students of 22 districts of the state will recite Ashtadash Shloki Gita through online system
कोरोना काल के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते थीम पार्क में एक साथ 18 हजार छात्र-छात्राएं वैश्विक गीता पाठ करेंगे। यहीं नहीं प्रदेश के सभी 22 जिलों के 75 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं और शिक्षक आनलाइन प्रणाली के जरिये वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़ेंगे और अष्टादश श्लोकों का उच्चारण करेंगे। प्रशासनिक तौर पर इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते विद्यार्थियों को एक स्थान पर एकत्र करने की बजाए गत वर्ष ऑनलाइन माध्यम से सामूहिक गीता पाठ करवाया गया था। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत गीता जयंती के दिन चार दिसम्बर को थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थी सामूहिक अष्टादश श्लोकी गीता का पाठ करेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व 119 खंडों में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

सभी स्थलों पर तकनीकी सहायता व उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे ताकि सही ढंग से विद्यार्थियों को मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा जा सके। दोनों स्थानों के बीच बेहतर टू वे कम्युनिकेशन स्थापित हो सके। खंड व जिला स्तर पर होने वाले वैश्विक गीता पाठ के कार्यक्रम भी भव्य व दिव्य होने चाहिए तथा स्थान का चयन भी विद्यार्थियों की संख्या, पहुंच व मौसम के अनुकूल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का जिम्मा शिक्षा विभाग को दिया गया है, जिसके बाद तैयारी शुरू कर दी गई है। कुरुक्षेत्र जिला में 25 अधिकारियों व अध्यापकों की टीम गठित कर दी गई है। टीम के प्रत्येक सदस्य को एक निर्धारित जिले से कोऑर्डिनेट करना होगा। सभी जिलों से भी अपने अपने जिलों व खण्डों में ऑनलाइन गीता के लिए प्रभारी अधिकारी या अध्यापक की नियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सूचनाओं का आदान प्रदान व निर्देशों की सही अनुपालना हो सके।

डीईओ बलजीत मलिक ने कहा कि कुरुक्षेत्र में गठित कोऑर्डिनेशन टीम संबंधित जिला से सतत संपर्क बनाएगी और दैनिक प्रगति की रिपोर्ट देगी। सभी जिला व खंड स्तर के समन्वयक या संस्कृत अध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की जा सकती है। इस विषय को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमें नोडल अधिकारी प्रिंसिपल वीरेंद्र वालिया, एपीसी संजय कौशिक, गौतम दत्त, अतुल शास्त्री सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया और 75 हजार विद्यार्थियों को ऑनलाइन जोड़ने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed