फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More in BA, less interest of students towards science

बीए में ज्यादा, साइंस के प्रति विद्यार्थियों का कम रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
More in BA, less interest of students towards science
जिले के 14 महाविद्यालयों की 07 हजार 90 सीटों पर 08 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इस बार विद्यार्थियों का साइंस के प्रति रुझान कम देखने को मिल रहा है। जबकि बीए में हमेशा की तरह अच्छे खासे आवेदन प्राप्त हुए हैं। कई महाविद्यालय तो ऐसे भी हैं जिनमें साइंस पाठ्यक्रम की 100 सीटों पर मात्र 20 या 30 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किए। आवेदन के लिए पोर्टल आठ अगस्त की रात 12 बजे तक ही खुला था। आखिरी दिन आवेदनों की झड़ी सी लग गई, जितने आवेदन कॉलेज प्रशासन को अभी तक प्राप्त हुए थे उतने ही करीब आखिरी दिन मिल गए।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम तक कॉलेजों में आवेदकों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन चलती रही। अब 12 अगस्त को कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट लगेगी, जिसमें चयनित विद्यार्थी 13 से 16 अगस्त तक अपनी फीस जमा करा सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को लगेगी। इस सूची में शॉर्टलिस्ट विद्यार्थी 20 से 23 अगस्त तक अपनी फीस जमा करा सकते हैं। उसके बाद रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग 26 अगस्त को होगी। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड और होनौर स्टडीस (आईआईएचएस) में विभिन्न पाठ्यक्रमों की 1265 सीटों पर अभी तक करीब तीन हजार आवेदन आए हैं। प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि आवेदन की अंतिम तारीख 20 अगस्त है। इसके बाद 25 अगस्त को पहली, दो सितंबर को दूसरी और नौ सितंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed