फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More applications are coming in UG courses instead of PG

पीजी की जगह यूजी पाठ्यक्रमों में ज्यादा आ रहे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
More applications are coming in UG courses instead of PG
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जहां स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन 16 सितंबर तक मांगे गए हैं, वहीं पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में आवेदन करने के लिए दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को 5 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। मालूम हो कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 171 पाठ्यक्रमों की 6,713 सीटों पर 17 अगस्त से आवदेन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन दिनों पीजी व डिप्लोमा कोर्स के मुकाबले यूजी पाठ्यक्रमों में आवेदन ज्यादा आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित न होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि एमए/एमएससी/एमकॉम, बी लिब, एम लिब, एमएचएम एंड सीट, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए (एसएफएस), बीएड स्पेशल एजुकेशन (वीएल), एमएड स्पेशल एजुुकेशन (वीआई), एमपीएड, बीपीएड, पीजी योग में डिप्लोमा, एमएफए, एलएलबी 3-वर्ष, एलएलएम, एमटेक, एमफार्मेसी, एमसीए, सर्टिफिकेट कोर्स इन जापानी भाषा (ऑनलाइन मोड के माध्यम से), महिला अध्ययन में पीजी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा इन फ्लोरीकल्चर में 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (हिंदी/अंग्रेजी/पंजाबी) बुद्धिस्ट स्टडीज, गाइडेंस, काउंसलिंग एवं मनोचिकित्सा, एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, उर्दू, योग और अप्लाइड फिलोसोफी, रिजनिंग व सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच, जर्मन, पंजाबी, कम्यूनिकेशन स्किल्स, उर्दू, भगवद्गीता, योग में ऑनलाइन दाखिले के लिए 5 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चयनित विद्यार्थियों की प्रथम मेरिट लिस्ट 12 अक्तूबर को लगाई जाएगी, दूसरी 18 अक्तूबर, तीसरी 25 अक्तूबर को तथा अंतिम लिस्ट 9 नवंबर को लगाई जाएगी। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं 25 अक्तूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विवि प्रशासन द्वारा एमएड, स्पोर्ट्स डाइटिशियन का सर्टिफिकेट कोर्स तथा जिम और एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर में सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। एमए/एमएससी/एमकॉम, बी लिब, एम लिब, एमएचएम एंड सीटी, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए (एसएफएस), बीएड स्पेशल एजुकेशन (वीएल), एमएड स्पेशल एजुकेशन (वीआई), एमपीएड, बीपीएड, पीजी योग में डिप्लोमा, एमएफए, एलएलबी 3-वर्ष, एलएलएम, एमटेक, एम फार्मेसी, एमसीए, सर्टिफिकेट कोर्स इन जापानी भाषा (ऑनलाइन मोड के माध्यम से), महिला अध्ययन में पीजी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा इन फ्लोरीकल्चर कोर्स में दाखिले की मेरिट लिस्ट 24 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 27 सितंबर तक फीस/ड्यूज भर सकते है। रिक्त बची सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 29 सितंबर को जारी की जाएगी, तीसरी मेरिट लिस्ट 4 अक्तूबर को और अंतिम लिस्ट 14 अक्तूबर को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एमए/एमएससी/एमकॉम व अन्य कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाओं की शुरुआत एक अक्तूबर से होगी।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एमए की 120 सीटों पर दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी तक 31 से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. रश्मि वर्मा ने बताया कि अंग्रेजी विभाग अंग्रेजी साहित्य और भाषाओं के अध्ययन को शुरू करने और विकसित करने का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां पढ़ाया जाने वाला दो वर्षीय एमए पाठ्यक्रम एलओसीएफ-सीबीसीएस के अनुसार नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और इसमें दुनिया भर के साहित्य शामिल हैं। नवीनतम पुस्तकों के साथ विभाग में अच्छी तरह से स्थापित पुस्तकालय है और यहां विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के माध्यम से नवीनतम ई-संसाधन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed