फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Monsoon will arrive in the first week of July

Kurukshetra News: जुलाई के पहले सप्ताह में दस्तक देगा मानसून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will arrive in the first week of July
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। इससे तापमान में कमी आई है। हालांकि, उमस के असर के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। चार दिन पहले हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब पिछले चार दिनों से बारिश न होने के चलते उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी सुबह से धूप खिलने से उमस हो गई। उठी, जिससे उमस भरी गर्मी का असर होने लगा, हालांकि दिन में कई बार आसमान में बादल भी छाए, लेकिन फिर से धूप खिल उठी। तेज धूप खिलने पर उमस भरी गर्मी ने लोगों को सताना शुरु कर दिया। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छाया का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं धान की रोपाई कर रहे किसान भी अब बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। धान की फसलों में पानी की ज्यादा खपत हो रही हैं। धान की रोपाई के लिए कई किसान खेतों को तैयार करने में भी जुटे हुए है, ताकि बारिश होने पर धान की रोपाई की जा सके। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह धान की रोपाई में तेजी आएगी। इसके लिए किसान तैयारियों में जुटे हुए है। अगले दो दिनों में मौसम करवट लेगा और बारिश होने की संभावना रहेगी। जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की बारिश होने के आसार बने हुए है। जुलाई माह के पहले सप्ताह में आसमान में बादल, हवाओं के चलने और गरज चमक के बरसात की संभावना बनी हुई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed