फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Monsoon became active again after 13 days, roads submerged again due to rain of one and a half hours

13 दिन बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून, डेढ़ घंटे की बारिश से फिर डूबी सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Monsoon became active again after 13 days, roads submerged again due to rain of one and a half hours
13 दिन बाद फिर से सक्रिय हुए मानसून ने शहर के हालात फिर से बिगाड़ कर रख दिए। इस बार भी थानेसर बाजार, पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र परिसर, सेक्टर-17 राजेंद्र नगर कुटिया वाली गली, बिरला मंदिर वाली सड़क सहित शहर में कई जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

हालांकि पिछली बार बारिश के कारण बिगड़े हालात से सबक लेते हुए अधिकारियों ने इस बार कोई भी परेशानी न होने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन रविवार को दोपहर डेढ़ घंटे हुए मात्र 25 एमएम बारिश से इस बार भी शहर डूबता नजर आया। अचानक से तेज बारिश के कारण राजेंद्र नगर कुटिया वाली गली में तो डेढ़ से दो फुट पानी जमा हो गया, जो कि कुछ घरों में घुस गया। बारिश के दौरान इस जलभराव के गुजरते हुए एक स्कूटर सवार व्यक्ति पानी गिर गया, जिसे आस-पास के दुकानदारों ने उठाया। इस गली में करीब 100 घर हैं, जिन्हें हर बारिश में जलभराव का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज तक यहां की इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके अलावा शहर में झांसा रोड, मॉडल टाउन, श्याम कॉलोनी, शास्त्री मार्केट, पुराना शहर, नए बस अड्डे के सामने, रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला के समीप, शहर की कई कॉलोनियों सहित सेक्टरों में कई जगह पानी जमा हो गया। लोगों ने आरोप लगाते हुए बोला कि पूरा मानसून बीत गया, लेकिन अभी भी शहर के कई नाले नालियों की सफाई नहीं हुई, जिस कारण हल्की बारिश में भी उन्हें जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के कई एरिया में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। बारिश के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक थी, इसलिए लोग अपने घरों में आराम से बैठे रहे, लेकिन तीन बजे के बाद मौसम में उमस बढ़ गई और बगैर पंखे के घर में पसीना छूटने लगा। बिजली न होने से दुकानों पर जनरेटर चलते रहे। शहर में सेक्टर-17, सेक्टर-8, प्रोफेसर कॉलोनी, पुराने शहर में, शांति नगर, दीदार नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बिजली की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुई बारिश से कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद भी शाम तक ठंडी हवाएं चलती रहीं। उधर, मौसम विभाग अनुसार आज भी बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है। तापमान 31 डिग्री ही रहेगा। उसके बाद अगले दिन से फिर गर्मी सताने लगेगी। 17 अगस्त तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, जिससे पारा बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंचेगा, जिससे गर्मी खूब सताएगी।

नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रूप रविंद्र बिश्नोई ने कहा कि मॉडल टाउन, श्याम कॉलोनी और झांसा रोड से जलभराव की समस्या को लेकर जैसे ही उनके पास फोन आया वहां तुरंत कर्मचारियों को भेज व्यवस्था कराई गई। इसके अलावा भी सभी एरिया में वे नजर रखे हुए थे। कहीं भी समस्या मिली तुरंत समाधान किया गया। नगर परिषद के 20 कर्मचारी और एक जेसीबी दिनभर फील्ड में रहे। शहर में किसी को कोई समस्या नहीं आने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed