फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Money deposited in old bank accounts, insurance policies, shares or mutual funds will have to be returned.

Kurukshetra News: पुराने बैंक अकाउंट, बीमा पॉलिसी, शेयर या म्यूचुअल फंड में जमा पैसों को दिलवाना होगा वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Money deposited in old bank accounts, insurance policies, shares or mutual funds will have to be returned.
कुरुक्षेत्र। आपकी पूंजी आपका अधिकार जन जागरूकता अभियान की पहल का उद्देश्य लोगों को उनके अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स यानी पुराने बैंक अकाउंट, बीमा पॉलिसी, शेयर या म्यूचुअल फंड में जमा पैसों को वापस दिलवाना है। इस अभियान के तहत अधिकारी गंभीरता के साथ काम करें और जिन खातों में जो पैसा जमा है उसे एक्टिव करवाएं चाहे वो आम आदमी का पैसा हो या किसी सरकारी विभाग का हो।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ये निर्देश दिए। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय में केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए, आपकी पूंजी आपका अधिकार नामक जन जागरूकता अभियान से संबंधित जिला अधिकारियों और बैंकर्स की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अभियान 4 अक्तूबर से शुरू हुआ था और आगामी 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत व्यक्ति को अपने भूले हुए पैसों की जानकारी पाने और दावा करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने एलडीएम मलकीत सिंह को निर्देश दिए कि आपकी पूंजी आपका अधिकार जन जागरूकता अभियान से संबंधित विभागों की ओर से भेजी गई रिपोर्ट की एक कॉपी उपायुक्त कार्यालय में दें और व्यक्तिगत रूप से भी संबंधित विभाग से मिलकर इस अभियान के तहत कार्य करवाएं। बैठक में एलडीएम ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक के बाद उपायुक्त ने डीएलआरसी से संबंधित बैंकर्स की एक बैठक ली और बैंकर्स को कहा कि आम आदमी आपके पास किसी योजना से संबंधित पूछने के लिए आता है या उस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उस व्यक्ति को संबंधित योजना के बारे में विस्तार से बताएं और अगर उस व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिल सकता है तो उसे उसी समय बता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed