{"_id":"65fec39bda1c15c56c0f9cc3","slug":"money-counting-machine-and-three-bank-employees-were-called-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-115657-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रुपये गिनने की मशीन और तीन बैंक कर्मचारी बुलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रुपये गिनने की मशीन और तीन बैंक कर्मचारी बुलाए
Sat, 23 Mar 2024 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग के आवास व अन्य प्रतिष्ठानों पर ईडी की दबिश दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। वीरवार दोपहर से जारी कार्रवाई के दौरान क्या बरामद किया गया। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन सूत्रों के मुताबिक टीम ने दो से तीन बैंक कर्मी और रुपये की गिनती के लिए मशीन मंगवाई थी। जांच के दौरान टीम ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
जानकारी के अनुसार संदीप गर्ग पांच मार्च को चंडीगढ़ में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद से वे लाडवा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे थे। वीरवार दोपहर अचानक ईडी की टीम उनके आवास, फैक्ट्री व अन्य कईं प्रतिष्ठानों पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस की सीनियर अस्सिटेंट सरोज खिलान के नेतृत्व में टीम ने अपनी कार्रवाई गुप्त रखी और मीडिया तक को अंदर नहीं जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि वीरवार रात करीब 11 बजे तक जांच जारी रही। इसके बाद टीम शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे फिर कार्रवाई के लिए प्रतिष्ठानों और आवास पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक करीब साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ से बैंक के दो कर्मचारी नोट गिनने की मशीन लेकर और दोपहर बाद करीब तीन बजे शाहाबाद के एक प्राइवेट बैंक का कर्मी एक और मशीन के साथ पहुंचा। अटकलें लगाई जा रही है देर रात तक कैश की गिनती जारी रही।
यह भी बताया जा रहा है कि पहले दिन जब मुख्य गेट नहीं खोला गया तो टीम पीछे के दरवाजे से अंदर पहुंची। इस दौरान उन्हें गेट पर बंधे कुत्ते का सामना करना पड़ा। इसके लिए नगर पालिका के कर्मी भी बुलाए गए। वीरवार देर रात तक जांच जारी रही। सूत्रों के अनुसार टीम में शामिल 10 से 12 लोगों के लिए एक रेस्टोरेंट से ही खाना लाया गया। शुक्रवार देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
बॉक्स
मामला जीएसटी से जुड़ा होने की चर्चाएं
हालांकि प्रयास के बावजूद संदीप गर्ग व उनके किसी परिजन से संपर्क नहीं हो सका तो वहीं अधिकारिक तौर पर ईडी व स्थानीय पुलिस की ओर से भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं लोगों में चर्चा रही कि यह मामला करोड़ों के जीएसटी घोटाले से जुड़ा है।
बॉक्स
फैक्ट्री में तैयार किए जाते हैं बैटरी के सिक्के
संदीप गर्ग की एक फैक्ट्री यारा रोड पर बताई जा रही है और वहां भी कार्रवाई रही। इस फैक्ट्री में बैटरियों के सिक्के तैयार किए जाते हैं और यह सप्लाई देश भर में की जाती है। संदीप गर्ग की ओर से समाजसेवा के तौर पर रसोई भी कई जगहों पर चलाई जा रही है, जहां पांच रुपये में पेट भर खाना खिलाया जाता है। उनकी इन रसोई व लाडवा में स्थित एक दुकान पर कोई कार्रवाई नहीं दिखाई दी।