{"_id":"67c75b35402c50b75a04006a","slug":"mohit-was-first-in-mens-100m-race-and-tamanna-was-first-in-womens-category-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132176-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहित और महिला वर्ग में तमन्ना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहित और महिला वर्ग में तमन्ना प्रथम
विज्ञापन
लाडवा। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि सहित अन्य सदस्य।
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यातिथि सहायक कमिश्नर ऑफ पुलिस देवेंद्र सैनी ने किया। भीम स्टेडियम में झंडा फहराकर खेलकूद प्रतियोगिता को शुरू करने की घोषणा की। 400 मीटर दौड़ के विजेता हरबंस कौर ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलने की शपथ दिलाई।
प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने बताया कि पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में मोहित ने पहला, अमनदीप ने दूसरा और रमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में साहिल ने पहला, जशन ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तमन्ना पहले, पायल दूसरे और सानिया तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में तमन्ना ने पहला, पायल ने दूसरा और विधि ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं जेवलिन थ्रो में हरमनदीप कौर ने पहला, रजनी सैनी ने दूसरा और रूबी ने तीसरा स्थान पाया तथा लंबी कूद में पायल ने पहला, विधि ने दूसरा और हरदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं ऊंची कूंद में विधि ने पहला, पायल ने दूसरा और संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि एसीपी देवेंद्र सैनी ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। किसी भी एक खेल को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग ने विजेता रहे प्रतिभागियों को भविष्य में इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।