{"_id":"65ea23593706e60641046c26","slug":"mohit-warriors-team-was-the-winner-in-the-cricket-league-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-114894-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: क्रिकेट लीग में मोहित वॉरियर की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: क्रिकेट लीग में मोहित वॉरियर की टीम रही विजेता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और श्री कृष्ण पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया, जिसमें सात टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच मोहित वॉरियर व सिमरनप्रीत टाइगर के बीच खेला गया। सिमरन प्रीत टाइगर ने पहले खेलते हुए मोहित वॉरियर के सामने 15 ओवर में 150 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें अभिनव ने तीन छक्के व दो चौके की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए। मोहित वॉरियर की टीम ने 150 रनों का पीछा करते हुए लक्ष्य दो गेंद शेष बना लिया, जिसमें मोहित व सुमन की 70 रनों की साझेदारी ने मैच को एक तरफा़ बना दिया, जिसमें मोहित की 50 रनों की पारी उपयोगी रही। मोहित को उसकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। इस मैच में अंपायर प्रशांत, संदीप, गुरमीत रहे।
मोहित वॉरियर की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्काईट के चेयरमैन संजय बंसल ने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि टीम एकता की भावना जागृत होती है। निदेशक डॉ. डीडी शर्मा ने कहा कि स्काईट कॉलेज समय-समय पर ऐसे खेलों का आयोजन करता रहता है, जिसमे रतनडेरा, प्रतापगढ़, कनीपला, खानपुर कोलिया, कसेरला, सिरसला, रतगल व देवीदासपुरा सहित विभिन्न गांवों की टीमें हिस्सा लेती हैं। स्काईट में खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भी हिस्सा लेने का मौका मिलता है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता रहे। इस मौके पर डॉक्टर अखिलेश, कुमार भारद्वाज, अनुज मेहता, डॉ. गौरव शर्मा, परमवीर सिंह, संदीप, जसविंदर, मलकीत, प्रभात, सुमन, पूजा, योगिता, सुरेंद्र, जनक सहित अन्य शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।