फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Modi wants to develop the country while fulfilling his selfish interests: Yogi

मोदी देश को विकसित बनाना चाहते हैं जबकि इंडिया गठबंधन का लक्ष्य सिर्फ सत्ता : योगी

Tue, 21 May 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 21 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Modi wants to develop the country while fulfilling his selfish interests: Yogi
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का विकास चाहते हैं। सबका साथ सबका विकास के नारे को बुलंद करते हुए उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है जबकि इंडिया गठबंधन का लक्ष्य सत्ता हासिल कर अपने स्वार्थ पूरे करना है। देश की जनता अब यह समझ चुकी है कि कौन देश की भलाई चाहता है और कौन नहीं। इसी समझ के साथ जनता ने फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। ये विचार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सोमवार को नई अनाजमंडी में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वार्थ में डूबे लोग खाते यहां की है और गाते पाकिस्तान की हैं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। योगी ने कहा कि देश में औरंगजेब की आत्मा को फिर से जिंदा नहीं होने दिया जाएगा। आज देश की जनता विकास चाहती है और ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। कुरुक्षेत्र की भूमि पर हजारों वर्ष पहले सत्य के लिए युद्ध लड़ा गया था। अब एक और सियासी युद्ध सत्य के लिए लड़ा जा रहा है, जिसका परिणाम चार जून को आना है। न्याय के इस युद्ध की शुरुआत भी कुरुक्षेत्र से ही होनी है। यह वह धरा है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता के लिए गीता का संदेश दिया था। ऐसी धरा का विकास उसी तर्ज पर होना चाहिए, ताकि इसे दुनिया देखे। उन्होंने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अन्ना हजारे ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। अरविंद केजरीवाल ने उसी आंदोलन को हथियार बना दिल्ली की सत्ता हासिल की और उसी कांग्रेस के साथ मिलकर लूट मचानी शुरू कर दी। आज जो हाल दिल्ली का कर दिया गया है उस पर देश की जनता माफ करने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed