फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Modern Lantern Festival will light up made of bamboo, Kurukshetra

बांस की बनी आधुनिक लालटेन करेगी महोत्सव में उजाला

Sun, 04 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 04 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Modern Lantern Festival will light up made of bamboo, Kurukshetra
बांस की बनी आधुनिक लालटेन करेगी महोत्सव में उजाला - फोटो : Amar Ujala
असम  की बांस से बनी आधुनिक लालटेन इस अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के साथ-साथ सैकड़ों पर्यटकों के घरों में उजाला करेंगी। इस लालटेन को विशेष तौर पर असम से बनाकर शिल्पकार अमल दास लेकर आए है। वे पिछले 16 सालों से गीता जयंती महोत्सव में आ रहे है। इस बार महोत्सव में ब्रह्मसरोवर तट पर स्टाल नंबर 176 पर पर्यटकों के लिए बांस की बारीक डंडियों से बनी लालटेन, फलों की टोकरी, पेन स्टैंड सहित अनेक प्रकार के खिलौने भी सजाए गए है। शिल्पकार अमल दास ने बताया कि शिल्प कला को डिस्पले के लिए उत्तर-पश्चिम स्टेट से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि असम से बांस की लकड़ी से लालटेन बनाकर लाएं है। इस वर्ष केरोसिन बंद होने के कारण इस लालटेन को आधुनिक बनाकर लाए है। इस लालटेन से एलईडी या दूसरे बल्ब से रोशनी होगी। इस लालटेन को बिजली से चलाया जा सकेगा या फिर छोटी बैटरी का प्रयोग किया जा सकता है। इस लालटेन की कीमत 350 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि मनी प्लांट की बेल के लिए बांस का गमला भी बनाकर लाए हैं। उनके स्टाल पर बांस से बने खिलौनों की कीमत 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed