फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Modern bus stand will be built on 10 acres in Pipli

Kurukshetra News: पिपली में 10 एकड़ में बनेगा आधुनिक बस अड्डा

Sun, 03 Dec 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Modern bus stand will be built on 10 acres in Pipli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर पिपली में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा बनाए जाने की आस फिर जगी है। इस पर करीब 125 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। यह बस स्टैंड 10 एकड़ चार कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। सरकार की कमेटी के पास करीब तीन निजी एजेंसियों ने अपना प्रस्ताव भेजा है। इन एजेंसियों के साथ नियमों और शर्तों की बातचीत फाइनल होने के बाद योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

विधायक सुभाष सुधा ने बस अड्डे के संबंध में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से बातचीत की और इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने की सिफारिश भी की है। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड पर बनने वाले पिपली बस स्टैंड के मास्टर प्लान को सरकार ने मंजूरी दे दी है। योजना के अनुसार 10 एकड़ चार कनाल भूमि पर कामर्शियल एरिया मल्टी स्टोरी, पार्किंग, पार्क, बस टर्मिनल, डबल एंट्री गेट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट पर करीब 125 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस योजना के लिए तीन एजेंसियों ने अपना प्रस्ताव कमेटी के पास भेजा है। यह कमेटी सरकार द्वारा निर्धारित नियमों को लेकर एजेंसियों से चर्चा करेगी। जो एजेंसी सरकार के नियमों व शर्तों पर खरा उतरेगी। उस एजेंसी को प्रोजेक्ट सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना से कुरुक्षेत्र के लोगों को फायदा होगा और यात्रियों को एक बड़ी सौगात मिलेगी। इस योजना के लिए पिछले कई सालों से लगातार प्रयास किए जा रहे है। अब यह अंतिम चरण में है, जैसे ही सरकार की ओर से गठित कमेटी का एजेंसी के साथ अनुबंध हो जाएगा। उसी समय इस पीपीपी मोड पिपली बस स्टैंड की परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।


मुख्यमंत्री ने 2016 में की थी घोषणा
वर्ष 2016 में लाडवा में प्रगति रैली के दौरान तत्कालीन विधायक डाॅ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपली में आधुनिक व वातानुकूलित बस अड्डा बनाने की मांग रखी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि पीपीपी स्कीम के तहत पिपली में आधुनिक व वातानुकूलित बस अड्डा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed