फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mock drill was conducted in the police line to deal with riots and crowd

Kurukshetra News: दंगे व भीड़ से निपटने के लिए पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mock drill was conducted in the police line to deal with riots and crowd
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से पुलिस लाइन में दंगे से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई। इससे पहले पुलिस के जवानों को विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई। यह मॉक ड्रिल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए की हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस लाइन में थाना व चौकी से आए पुलिसकर्मियों को दंगे से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में काम करने संबंधी जानकारी दी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कैन शील्ड, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन व टियर गैस गन समेत अन्य उपकरणों के बारे में समझाया गया। उसके बाद वास्तविक समय की परिस्थितियों में दंगा नियंत्रण की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण का मकसद कम से कम बल का प्रयोग करके भीड़ को नियंत्रित करना रहा। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने जवानों का जज्बा भी परखा। दंगा या भीड़ पर काबू पाने के लिए जवानों को उनकी भूमिका के मुताबिक कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से दंगा व भीड़ से निपटने के लिए पुलिस की कंपनी को तैयार किया गया है। इस कंपनी का कमांडर डीएसपी, दूसरा कमांडर इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी होगा। प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर तथा सेकंड कमांडर एएसआई है। ये कंपनी किसी भी प्रकार की फोर्स ड्रिल किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था खराब की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत कार्य करेगी।


व्हाट्सएप ग्रुप भी किया तैयार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दंगा व भीड़ से निपटने के लिए जवानों को प्रशिक्षित करने के साथ उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। कंपनी के जवान स्मार्ट, अलर्ट और अनुशासन में रहकर काम करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे। इन कंपनियों को किसी भी तरीके दंगे या धरना प्रदर्शन में बलवा, आंदोलन के साथ धार्मिक, सांप्रदायिक, जातिगत अथवा अन्य नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है। यह त्वरित कार्रवाई करके जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed