फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile was snatched a year and a quarter ago, got 10 years imprisonment

Kurukshetra News: सवा साल पहले छीना था मोबाइल, मिली 10 साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Mobile was snatched a year and a quarter ago, got 10 years imprisonment
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सवा साल पहले युवक के हाथ से मोबाइल छीनने के आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी देवेंद्र उर्फ छोटू निवासी गोविंद नगर पिहोवा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। थाना शहर पिहोवा में 13 जून 2023 को दर्ज शिकायत में अमित निवासी सहसवान जिला बदायूं यूपी ने बताया था कि 11 जून रात करीब साढ़े आठ बजे वह हुडा पार्क के पास खड़ा था। उसी समय दो युवक स्कूटी पर आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जिला न्यायवादी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशु कुमार जैन की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर छीनाझपटी के आरोपी देवेंद्र को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कठोर कारावास व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed