फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile Medical Unit provided free health services in Kandoli and Ramnagar

मोबाइल मेडिकल यूनिट ने कंदोली व रामनगर में दी नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mobile Medical Unit provided free health services in Kandoli and Ramnagar
बाबैन। मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति
बाबैन। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट मंगलवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव कंदोली और रामनगर पहुंची। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में तैनात चिकित्सकों की टीम ने दोनों गांवों में मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं। मौके पर ही रक्त व मूत्र जांच की सुविधा भी प्रदान की गई।मेडिकल वैन में तैनात डॉ. प्रमोद ने बताया कि गांव कंदोली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित शिविर के दौरान 23 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श व दवाइयां प्रदान की गईं। वहीं गांव रामनगर में दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 21 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और पांच लोगों के रक्त और मूत्र परीक्षण किए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को उचित परामर्श दिया गया।

बाबैन। मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति

बाबैन। मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed