{"_id":"675c9bad9beefc3ca30bbb45","slug":"mission-buniyaad-level-1-exam-will-be-held-on-24th-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-128414-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मिशन बुनियाद लेवल-एक की परीक्षा 24 को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मिशन बुनियाद लेवल-एक की परीक्षा 24 को होगी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत सुपर-100 कार्यक्रम में राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। वहीं मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
इन कार्यक्रमों में पंजीकरण हेतु विभाग द्वारा विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों का भी अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। 20 दिसंबर तक बुनियाद परीक्षा व 28 जनवरी तक सुपर-100 के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। मिशन बुनियाद में पंजीकरण के लिए आठवीं कक्षा व सुपर-100 के लिए 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला विद्यार्थी आवेदन कर सकता है।
विकल्प फाउंडेशन के सदस्य प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से 2025-27 सत्र के दाखिलों के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। शेड्यूल के मुताबिक सुपर-100 लेवल-एक की परीक्षा पांच फरवरी 2025 को होगी, जिसका परिणाम 20 फरवरी को घोषित किया जाएगा। इसके बाद लेवल-दो की परीक्षा होगी। वहीं मिशन बुनियाद की लेवल एक की परीक्षा 24 दिसंबर को होगी, जिसका परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया जाएगा। इसके बाद लेवल-दो की परीक्षा 28 जनवरी को होगी, जिसका परिणाम सात फरवरी 2025 को जारी होगा। इसके बाद लेवल-तीन की परीक्षा 11 फरवरी को होगी, जिसका परिणाम 20 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा। सात अप्रैल 2025 से नया सत्र शुरु करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए एचबीएससी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारना व सीबीएसई के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल को केंद्र बनाया गया है। बारना में सुपर-100 कैंपस बनाया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है तथा विद्यार्थियों के रहने से लेकर खानेपीने की सुविधा भी विभाग द्वारा की जाती है।