फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mission-Admission : Students interested in applying to universities over colleges

मिशन-एडमिशन : महाविद्यालयों से अधिक विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mission-Admission : Students interested in applying to universities over colleges
कुरुक्षेत्र। निदेशक प्रो. सुशीला चौहान।
कुरुक्षेत्र। 12वीं कक्षा के उत्तीर्ण विद्यार्थियों में उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दाखिलों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 24 मई से आवेदन आमंत्रित किए जाने पर विद्यार्थियों का यह उत्साह दोगुना हो गया है। विद्यार्थियों में महाविद्यालयों से अधिक विश्वविद्यालय में दाखिला लेने का उत्साह है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना है कि वह इंतजार में है कुवि के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की पंजीकरण प्रक्रिया कब से शुरू होगी। कुवि का पोर्टल 12 बजे शनिवार को खोला गया। विद्यार्थी पंजीकरण के लिए शिक्षकों और सहपाठियों से चर्चा करते नजर आए। वहीं जिले के 13 कॉलेजों में करीब आठ हजार सीटों पर यूजी प्रोग्राम्स में दाखिलों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन



विशेषज्ञ के मुताबिक जानिए विधि के क्षेत्र में पढ़ाई करने का भविष्य
विधि संस्थान की निदेशक प्रो. सुशील चौहान ने बताया कि विधि (लॉ) के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए 12वीं के बाद एलएलबी (बैचलर्स ऑफ लॉ) या बीए एलएलबी इंटीग्रेटेड, बीकॉम एलएलबी और बीएससी एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स करने का भी एक सुनहरा अवसर है। यह कोर्स पांच वर्षीय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्र एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं, जो शोध, शिक्षा और न्यायिक सेवा जैसे क्षेत्रों के लिए द्वार खोलता है। उन्होंने बताया कि विधि स्नातक बनने के बाद छात्र वकील, न्यायिक अधिकारी, विधिक सलाहकार, लोक अभियोजक, कॉर्पोरेट लॉयर, मानवाधिकार कार्यकर्ता आदि बन सकते हैं। विधिक क्षेत्र में हर दिन नई चुनौतियां और अवसर मिलते हैं, चाहे वह अदालतों में न्याय दिलाना हो या किसी कंपनी को कानूनी सलाह देना।


उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर लॉ, बौद्धिक संपदा अधिकार, पर्यावरण कानून जैसे क्षेत्रों में भी विशेषज्ञता की मांग बढ़ी है। इसलिए 12वीं के बाद विधि के क्षेत्र में कदम रखना आज के युग में न केवल सम्मानजनक बल्कि एक व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी निर्णय है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विवि के विधि संस्थान में बीए-एलएलबी की 120 और एलएलएम (एसएफएस) की 50 सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण प्रकिया 24 मई से शुरू हो गई है। इसमें प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला होगा।

कुरुक्षेत्र। निदेशक प्रो. सुशीला चौहान।

कुरुक्षेत्र। निदेशक प्रो. सुशीला चौहान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed