फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Missing gas agency operator's body found, suspected of murder, Kurukshetra

लापता गैस एजेंसी संचालक का शव मिला, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Missing gas agency operator's body found, suspected of murder, Kurukshetra
सतपाल। फाइल फोटो। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। फौजी प्लाट के रहने वाले गैस एजेंसी संचालक का शव गांव गुमथला गढू में उसकी एजेंसी से कुछ दूर खेतों में पड़ा मिला। एजेंसी संचालक के सिर और बाजू पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की शिनाख्त सतपाल (47) वासी फौजी प्लाट के रूप में हुई है। सतपाल मंगलवार रात करीब आठ बजे घर लौट आया था, मगर कुछ देर मोबाइल एजेंसी में ही भूलने की बात कहकर बाइक पर चला गया था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं था, जिस पर उसकी पत्नी उर्मिला ने थाना शहर पिहोवा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की सूचना पाकर डीएसपी गुरमेल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं परिजन सतपाल की हत्या करके शव खेतों में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत उर्मिला ने बताया कि उसका पति सतपाल रात करीब 8 बजे एजेंसी से घर आया था, लेकिन उसका मोबाइल एजेंसी में ही छूट गया था। करीब 8.20 पर वह एजेंसी से मोबाइल वापस लाने की बात कहकर बाइक पर निकल गया था। हालांकि इस दौरान उसने सतपाल के साथ जाने की जिद की थी, मगर उसके मना करने के बाद भी सतपाल बाइक पर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसे 10-15 मिनट के बाद सतपाल को कॉल की तो उसने कॉल नहीं उठाया। साढ़े नौ बजे तक भी वह नहीं लौटा तो उसने गांव में अपने भतीजे को फोन करके सतपाल के लापता होने की सूचना दी और एजेंसी जाकर पता लगाने को कहा। इस पर उसके भतीजे ने एजेंसी जाकर चौकीदार से मालुम किया, मगर सतपाल एजेंसी पहुंचा ही नहीं था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उर्मिला ने बताया कि रात दो बजे तक वह सतपाल की तलाश करते रहे, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह खेत में उसका शव मिलने की सूचना मिली। वहीं सतपाल की बाइक डेढ़ एकड़ दूर से बरामद हुई। सतपाल के शरीर पर चोट के निशान भी है। डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

सतपाल ने 10 साल पहले खोली थी गैस एजेंसी
सतपाल ने करीब 10 साल पहले गांव गुमथला गढू में गैस एजेंसी खोली थी। सतपाल मूल रूप से गुमथला गढू का रहने वाला था। एजेंसी से पहले सतपाल पिहोवा तहसील में टाइपिस्ट का कार्य करता था। यह काम छोड़कर ही उसने गांव में एजेंसी खोली थी। सतपाल के पास गांव में साढ़े चार एकड़ जमीन है, जिसमें से उसने दो कनाल में एजेंसी खोली थी।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खडे़ मृतक के परिजन और ग्रामीण।  संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खडे़ मृतक के परिजन और ग्रामीण। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed