फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mishti first in high jump and discus throw competition

Kurukshetra News: हाई जंप और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में मिष्ठी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mishti first in high jump and discus throw competition
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करता ​खिलाड़ी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। बारना स्थित टेरी पब्लिक स्कूल में टैलेंट हंट और स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों उत्साह के साथ भाग। इसके बाद कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए हाई जंप और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। जिन्होंने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

हाई जंप गर्ल्स प्रतियोगिता में मिष्टी ने पहला स्थान पाया और सिमरन दूसरे स्थान पर रही। जबकि ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में भी मिष्ठी प्रथम रही और पलक ने दूसरा व सिमरन ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो ब्वायज वर्ग में आदित्य ने पहला, जोर्डन ने दूसरा और जतिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज ने पहला और विशांत ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जश्न तीसरे स्थान पर रहा। हाई जंप गर्ल्स प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम और रिया द्वितीय स्थान पर रही। पहली से पांचवीं कक्षा के वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रिंस, नव्या, भूविका, रोहन, पुनीत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य गीता सिंह ने बताया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी प्रबल करते हैं। प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। टैलेंट हंट कार्यक्रम विद्यार्थियों में छिपी खेल प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त माध्यम साबित हुआ। विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करता खिलाड़ी। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करता खिलाड़ी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed