{"_id":"6a4abc22a009152624007b76","slug":"mirzapur-defeated-pai-in-a-thrilling-match-sealing-the-win-with-a-six-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-157337-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोमांचक मुकाबले में मिर्जापुर ने पाई को हराया, छक्के के साथ दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोमांचक मुकाबले में मिर्जापुर ने पाई को हराया, छक्के के साथ दर्ज की जीत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर प्रतियोगिता में मैच के दौरान शॉट लगाता मिर्जापुर का खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मुकाबले में मिर्जापुर की टीम ने पाई को हराकर अगले दौर में जगह बना ली। जीत के लिए आखिरी ओवर में छह रन की जरूरत थी और पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर मिर्जापुर ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले मिर्जापुर ने सलारपुर की टीम को भी हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने नौ रन के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए। साहिल ने नौ गेंदों पर 12 और राजेश ने छह गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को संभाला। निर्धारित पांच ओवर में पाई ने 44 रन बनाए। मैच के दौरान तेज आंधी भी चली, जिससे कुछ देर खेल प्रभावित रहा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर की टीम ने पहले ओवर में ही 12 रन जोड़ दिए। शुरुआत में एक विकेट गिरने के बाद शालू ने पारी को संभाला और टीम को जीत की ओर बढ़ाया। आखिरी ओवर में छह रन की जरूरत थी। पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगाकर मिर्जापुर ने मैच जीत लिया। इससे पहले खेले गए मुकाबले में सलारपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए थे। जवाब में मिर्जापुर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि तेज हवा और हल्की बारिश ने मैच के बीच खलल डाला पर प्रतियोगिता के मैच सुचारू रूप से चलते रहे।