{"_id":"6a02c663b8757253e90031c9","slug":"miri-piri-medical-institute-celebrations-erupt-after-verdict-in-favor-of-haryana-committee-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र मीरी पीरी मेडिकल संस्थान मामला: हरियाणा कमेटी के हक में फैसला आने पर जश्न, दादूवाल ने बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र मीरी पीरी मेडिकल संस्थान मामला: हरियाणा कमेटी के हक में फैसला आने पर जश्न, दादूवाल ने बांटे लड्डू
Tue, 12 May 2026 11:49 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 12 May 2026 11:49 AM IST
सार
दादूवाल ने कहा कि मीरी पीरी मेडिकल संस्थान के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में हरियाणा कमेटी का कानूनी पक्ष शुरू से ही बेहद मजबूत था। उन्होंने कहा कि हमें पहले दिन से ही पूरी उम्मीद थी कि अदालत का फैसला हमारे हक में ही आएगा और सच्चाई की जीत होगी।
विज्ञापन
दादूवाल ने बांटे लड्डू
- फोटो : संवाद
विस्तार
मीरी पीरी मेडिकल संस्थान को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पक्ष में आने के बाद कमेटी सदस्यों और समर्थकों में भारी उत्साह है। इस बड़ी जीत की खुशी में कुरुक्षेत्र स्थित कमेटी मुख्यालय पर जमकर जश्न मनाया गया और लड्डू बांटे गए।
विज्ञापन
दादूवाल ने खुद बांटी मिठाई, दी बधाई
इस खास मौके पर हरियाणा कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल विशेष रूप से मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद समर्थकों और कमेटी के अन्य सदस्यों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर इस कानूनी जीत की बधाई दी और खुशी साझा की।
विज्ञापन
हमारा कानूनी पक्ष मजबूत था
जश्न के दौरान दादूवाल ने कहा कि मीरी पीरी मेडिकल संस्थान के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में हरियाणा कमेटी का कानूनी पक्ष शुरू से ही बेहद मजबूत था। उन्होंने कहा कि हमें पहले दिन से ही पूरी उम्मीद थी कि अदालत का फैसला हमारे हक में ही आएगा और सच्चाई की जीत होगी।
विज्ञापन
SGPC पर साधा निशाना
इस दौरान दादूवाल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई की नौबत आनी ही नहीं चाहिए थी। एसजीपीसी को बड़ा दिल दिखाते हुए खुद ही मीरी पीरी मेडिकल संस्थान की चाबियां हरियाणा कमेटी के हवाले कर देनी चाहिए थीं।
