फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Miri Piri Medical College controversy deepens, Daduwal meets SP

Kurukshetra News: मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, एसपी से मिले दादूवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Miri Piri Medical College controversy deepens, Daduwal meets SP
कुरुक्षेत्र। अपने समर्थकों के साथ एसपी से मिलने पहुंचे बलजीत सिंह दादूवाल। संवाद
कुरुक्षेत्र। मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज शाहाबाद में सेवा संभाल के लिए शुक्रवार को हुआ विवाद थमने के बजाय गहरा गया है। शनिवार को हरियाणा कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल व हरियाणा कमेटी के जुड़े कुछ पदाधिकारी, सदस्य और समर्थक शाहाबाद मंजी साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

एसपी नीतिश अग्रवाल से मिलने भी पहुंचे, जहां उन्होंने रघुजीत सिंह विर्क, बलदेव सिंह कायमपुरा सहित उनके आरोपी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हरियाणा कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार गुरबीर सिंह तलाकौर की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। साथ में आए दादूवाल ने कहा कि शुक्रवार को वे संस्थान के धरने पर बैठे कर्मियों से मिलने गए थे और वहां संस्थान के सीईओ से शांतिपूर्ण बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान रघुजीत सिंह विर्क व बलदेव सिंह कैमपुरिया 70 से 80 हथियारबद्ध समर्थकों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। गुरबीर सिंह ने बताया कि उन पर बंदूक तानी गई और इस दौरान तलवारें भी लहराई गई। आरोपियों ने उनकी पगड़ी उतार दी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इसके साथ ही संस्थान से बलपूर्वक बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed