फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minutes of the files involved in outsourcing tender

मिनट्स में उलझी आउटसोर्सिंग टेंडर की फाइल

Mon, 09 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Mon, 09 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

केयू में ईसी की बैठक के दौरान पास हुई आउटसोर्सिंग टेंडर की फाइल मिनट्स में उलझ गई है। हालांकि टेंडर फाइल का संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभागीय कार्यालयों में आवागमन जरूर हो रहा है। सूत्रों के अनुसार टेंडर फाइल को रजिस्ट्रार ऑफिस के माध्यम से संबंधित ईसी मेंबरों को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यदि प्रोसीडिंग में कोई खामी होती है तो संबंधित मेंबर ऑब्जेक्शन करके अपनी राय दे सकते हैं। प्रोसीडिंग के बाद फाइल एक बार फिर रजिस्ट्रार ऑफिस आएगी। टेंडर को लेकर भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो, इसलिए यूनिवर्सिटी प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। ईसी में पास होने के बाद भी टेंडर अभी तक जारी न हो पाना इसका सीधा उदाहरण है।
विज्ञापन


ये होती है मिनट्स
टेंडर के अंतिम पड़ाव में जो प्रोसीडिंग तैयार होगी, उसी के अनुसार आगामी रिपोर्ट बनेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही टेंडर फाइनल करने का फैसला लिया जाना सुनिश्चित किया गया है। ईसी में पास होने के बाद प्रोसीडिंग से अंतिम रिपोर्ट तक की प्रक्रिया को मिनट्स की संज्ञा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नहीं बनी कमेटी
हाल ही में हुई ईसी की बैठक में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से आउटसोर्सिंग की फाइल को पास कर दिया गया था, लेकिन मिनट्स में पास करने की बात रखी गई। इसके अलावा आउटसोर्सिंग के तहत रखे जाने वाले कर्मचारियों की शिक्षा तथा अन्य जरूरी तथ्यों की जांच करने और क्राईटेरिया संबंधी अंतिम फैसला लेने वाली कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया।


लेकिन, सूत्रों का कहना है कि अभी ऐसी कोई कमेटी नहीं बनी है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक कमेटी पर विचार बन सकता है। केयू रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीण सैनी ने बताया कि प्रोसीडिंग रिपोर्ट वीसी से मार्क होने के बाद रजिस्ट्रार के पास आई है, जोकि उन्होंने संबंधित मेंबरों को भेज दी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed