{"_id":"61b26ceb4335ac7bff3c123c","slug":"minister-of-state-for-sports-did-surprise-inspection-bdpo-found-missing-kurukshetra-news-knl922573194","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल राज्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण, नदारद मिले बीडीपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल राज्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण, नदारद मिले बीडीपीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रमों के मंत्री संदीप सिंह ने वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीपीओ समेत कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। खेल राज्यमंत्री ने डीडीपीओ से बातचीत की तो उन्हें पता चला कि बीडीपीओ बिना सूचना के कार्यालय से गए हुए है। छुट्टी के संबंध में कोई लिखित जानकारी नहीं है। उनकी लापरवाही पर खेल राज्यमंत्री काफी सख्त दिखाई दिए।
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि बीडीपीओ कार्यालय में सही तरीके से काम नहीं हो रहा है। अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्यवहार भी लोगों के प्रति सही नहीं है। गांवों के विकास कार्यों को जानबूझकर लटकाया जा रहा है और जनता को बार-बार चक्कर कटवाए जा रहे हैं। खेल मंत्री ने फोन पर डीडीपीओ से बीडीपीओ के कार्यालय में नहीं होने का कारण पूछा तो पता चला कि बीडीपीओ को लिखित छुट्टी नहीं दी गई है। मामले को लेकर खेल मंत्री ने कहा कि वह अधिकारी की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजकर उसे निलंबित करने की मांग करेंगे।